✕

होम / ऑटोमोबाइल / फेस्टिव सीजन में कार सेल का टूटा रिकॉर्ड, यहां पहुंचा आंकड़ा

फेस्टिव सीजन में कार सेल का टूटा रिकॉर्ड, यहां पहुंचा आंकड़ा

पिछले साल के मुकाबले इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो उसमें 18 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है लगभग सभी सेगमेंट इजाफा हुआ है सिर्फ ट्रैक्‍टर सेगमेंट में कमी देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

42 दिनों के इस त्‍योाहारी सीजन में अब सभी सेक्‍टरों के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इस साल ऑटो सेल के जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें इस साल जबरदस्‍त कार सेल के आंकड़े सामने आए हैं. इस साल गणेश पूजा से लेकर दिवाली तक 37 लाख से ज्‍यादा कारों की सेल हुई है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि बाजार में खपत तेजी से बढ़ रही है, यही नहीं इससे सभी कंपनियों के तिमाही नतीजों के भी बेहतर होने की उम्‍मीद बढ़ गई है. 

18.73 प्रतिशत की हुई है ग्रोथ 
इस साल सभी टू व्‍हीलर, थ्री व्‍हीलर, फोर व्‍हीलर से लेकर पैसेंजर और कमर्शियल सेक्‍टर में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. फाडा ( फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन ) ने मंगलवार को जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल 18 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग्रोथ देखने को मिल रही है. हालांकि इस बार ट्रैक्‍टर सेग्‍मेंट में कमी देखने को मिली है. 

किस सेगमेंट में कितनी हुई है सेल 
फाडा के चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया ने इस मौके पर कहा कि अगर सेगमेंट के अनुसार ग्रोथ को देखें तो उसमें बेहतरीन इजाफा हुआ है. इसमें टू व्‍हीलर में 21 प्रतिशत, थ्री व्‍हीलर में 41 प्रतिशत, कमर्शियल व्‍हीकल में 8 प्रतिशत, और पैसेंजर व्‍हीकल में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि ट्रैक्‍टर सेग्‍मेंट में 0.5 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. पिछले साल इसी 42 दिन के फेस्टिव सीजन में 2893107 टू व्‍हीलर की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल के आंकड़े को देखें तो वो 2396665 था. इसी तरह से पैसेंजर व्‍हीकल के आंकड़ों को देखें तो वो इस साल 547246 लाख व्‍हीकल बिके हैं जबकि पिछले साल 142875 लाख व्‍हीकल बिके थे. 

इस सेगमेंट की यहां देखने को मिली ज्‍यादा खपत 
सिंघानिया ने ये भी बताया कि ग्रामीण इलाकों में टू व्‍हीलर की बड़ी सेल देखने को मिली है. वहीं ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर व्‍हीकल सेक्‍शन में नवरात्रि के दौरान उतनी सेल नहीं थी लेकिन बाद में दिवाली तक उसमें 10 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है. इस फेस्टिव सीजन में एसयूवी की मांग में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. वहीं पैसेंजर व्‍हीकल सेक्‍शन में देरी देखने को मिल रही है क्‍योंकि ओईएम कारों को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं. नवरात्रि के दौरान ट्रैक्‍टर की सेल में गिरावट का आंकड़ा 8.3 प्रतिशत तक पहुंच गया था लेकिन त्‍योहार खत्‍म होने तक ये आंकड़ा 0.5 प्रतिशत की कमी 7.8 प्रतिशत की कमी के साथ खत्‍म हुआ. इस साल FADA ने वाहन बिक्री को लेकर जो अनुमान जताया था वही देखने को मिल रहा है. 

ये भी देखें: खता सरकार से हुई, खामियाजा इन कंपनियों ने भुगता; लग गया मोटा जुर्माना!*

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago