✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या Thar को चुनौती दे पाएगा जिप्सी का नया अवतार? जानें कब लॉन्च होगी Jimny 

क्या Thar को चुनौती दे पाएगा जिप्सी का नया अवतार? जानें कब लॉन्च होगी Jimny 

फाइव डोर वाली 'जिम्नी' को कई जगह टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट किया गया है. इसे मारुति जिप्सी का नया अवतार कहा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महिंद्रा की थार को आने वाले दिनों में तगड़ी टक्कर मिलने वाली है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अगले साल अपनी 'जिम्नी' को लॉन्च कर सकती है. फाइव डोर वाली इस SUV को कई जगह टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट किया गया है. 'जिम्नी' को मारुति जिप्सी का नया अवतार कहा जा रहा है. दरअसल, कंपनी के जिप्सी का प्रोडक्शन बंद करने के बाद इस सेगमेंट में मारुति की किसी नई गाड़ी की कमी लंबे समय से खल रही है. अब कंपनी इस कमी को दूर करने की कोशिशों में जुटी हुई है. 

ऐसी है महिंद्रा थार
महिंद्रा थार की बात करें, तो तीन दरवाजों वाली इस गाड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. कम केबिन स्पेस के बावजूद इसने खासकर युवाओं के बीच अपनी अलग जगह बना ली है. इस साल सितंबर में 4,249 महिंद्रा थार बिकी हैं. यह 1997 और 2184 cc के इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. Thar की एक्स-शोरूम कीमत 13.58 लाख है. इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 15.2 kmpl है, लेकिन शहर की व्यस्त सड़कों पर यह 10kmpl के आसपास ही मिलेगा.         

ऐसी होगी 'जिम्नी'!
बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी थार की खामियों को ध्यान में रखते हुए जिम्नी को तैयार कर रही है. जिम्नी में बेहतर केबिन स्पेस मिलने की उम्मीद है, जो थार के लिए माइनस पॉइंट है. इसके अलावा, मारुति अपनी जिम्नी की कीमत भी थार के मुकाबले कम रख सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, जिम्नी की कीमत 10 लाख रुपए रखी जा सकती है. मारुति की कारों को फ्यूल एफ़िशंट माना जाता है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जिम्नी माइलेज के मामले में भी महिंद्रा थार से बेहतर होगी. 

विकल्प तलाश रहे लोग
कंपनी मारुति जिप्सी की तरह दिखने वाली जिम्नी को नेक्सा शोरूम के जरिए बेचेगी. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी जिम्नी को लॉन्च किया जा सकता है. एक जमाने में जिप्सी का ज़बरदस्त क्रेज था. आज भी सड़कों पर जिप्सी नज़र आ ही जाती है. हालांकि, कंपनी के प्रोडक्शन बंद करने के बाद से ऑफ रोड एसयूवी सेगमेंट में मारुति की किसी नई गाड़ी की कमी खल रही थी. लोग महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा जैसी ऑफ रोड SUV का विकल्प ढूंढ रहे हैं, ऐसे में मारुति जिम्नी मार्केट में अपनी जगह बना सकती है. 

1.5 लीटर K15B इंजन
मारुति जिम्नी में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और यह SUV 12V SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस हो सकती है. बता दें कि ब्रेजा में भी मारुति यही इंजन दे रही है. यह इंजन 102 BHP की पावर और 138 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Maruti Jimny को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे कोई खुलासा नहीं किया है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago