✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या टाटा की Nexon EV को टक्कर दे पाएगी MG की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कर Cloud?

क्या टाटा की Nexon EV को टक्कर दे पाएगी MG की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कर Cloud?

MG मोटर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी किया है, जिसे वो जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के इलेक्ट्रिक वाहन यानी EV बाजार में एक नई एंट्री होने वाली है. MG अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है और इसका टीजर भी सामने आया है. मॉरिस गैरेज (MG) की इस कार का नाम Cloud EV है. यह भारत में MG की तीसरी EV होगी. कंपनी ने अपनी इस पेशकश के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन टीजर से इसके बारे में एक आइडिया तो मिल ही गया है. MG ने Cloud EV को टाटा Nexon EV और Mahindra XUV400 से मुकाबले के लिए तैयार किया है.

ऐसा है डायमेंशन
चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Cloud EV में आपको क्या मिल सकता है. MG की यह EV एक फोर डोर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी. यह कार पहले से ही विदेशी बाजार में बिक रही है, इसलिए माना जा रहा है कि इसका भारतीय मॉडल भी विदेश की तरह ही होगा. गाड़ी के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई  4,295 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,652 mm होगी, जो Nexon के मुकाबले ज्यादा है. MG ने इसे थोड़ा अलग लुक देने की कोशिश की है.

क्या फीचर मिलेंगे?
टीजर देखकर पता चलता है कि Cloud EV में स्प्लिट हेडलाइट डिज़ाइन होगा. इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल, L-शेप के ग्राफिक्स, इंटिग्रेटेड स्टॉप लैंप और रूफ स्पॉयलर के साथ ही ऐरो ऑप्टिमाइज्ड डुअल टोन व्हील्स जैसे फीचर्स हो सकते हैं. कार के पीछे की तरफ एक कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दिखाई देती है, जिसमें क्लस्टर के भीतर तीन हॉरिजॉन्टल  LED लाइट शामिल हैं. Cloud का केबिन काफी ज्यादा स्पेस वाला और वर्सटाइल होगा . यह कार 15.6-इंच Infotainment सिस्टम के साथ आएगी.

कितनी होगी रेंज?
Cloud EV में 50.3 Kwh बैटरी होने की संभावना है, जिसे फ्रंट एक्सल-माउंटेड मोटर के साथ जोड़ा जाएगा जो कि 176 hp और 280nm का टॉर्क जनरेट करेगी. एक रिपोर्ट बताती है कि AC Charger के साथ इसे 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगेगा. जबकि DC charger से यह महज आधे घंटे में 30 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी. MG की ZS EV करीब 461 किमी की रेंज देती है. लिहाजा माना जा रहा है कि अपने हल्के वजन की वजह से क्लाउड EV ज्यादा रेंज देगी है. कीमत की बात करें, तो कंपनी इसे 20 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर उतार सकती है. 

Nexon ने जीता दिल  
बताया जा रहा है कि Cloud EV का असली मुकाबला टाटा की नेक्सन ईवी और महिंद्रा की XUV400 जैसी गाड़ियों से होगा. भारत के EV बाजार में फिलहाल टाटा का जलवा है. कंपनी Nexon लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई है. हाल ही में टाटा ने Nexon EV को नए अवतार में पेश किया था. क्लाउड ईवी में Nexon के मुकाबले कुछ फीचर्स अधिक मिल सकते हैं, लेकिन यदि टीजर वाले डिज़ाइन के साथ ही MG अपनी इस गाड़ी को लॉन्च करती है तो शायद वो अधिक प्रभावशाली न रहे. Cloud EV देखने में टॉय कार जैसी लग रही है. जबकि इसकी तुलना में नेक्सन EV का लुक मस्कुलर है. 

कीमत में ज्यादा
Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 14.49 से 19.49 लाख रुपए के बीच है. जबकि Cloud EV 20 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकती है. यानी इसकी कीमत Nexon से ज्यादा रहने वाली है. जानकारों के मुताबिक, फीचर्स के मामले में MG क्लाउड EV टाटा की नेक्सन से प्लस साबित हो सकती है, लेकिन फिर भी उसे पीछे छोड़ना MG के लिए मुश्किल होगा. टाटा देसी कंपनी है और उसने लोगों का भरोसा अर्जित किया है. लिहाजा जब तक कुछ क्रांतिकारी न हो इस भरोसे का शिफ्ट होना मुश्किल है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago