✕

होम / ऑटोमोबाइल / BYD Sealion 7 हुई लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 567KM रेंज, 11 एयरबैग की सेफ्टी! और बहुत कुछ

BYD Sealion 7 हुई लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 567KM रेंज, 11 एयरबैग की सेफ्टी! और बहुत कुछ

एक महीने पहले कंपनी ने इस कार की बुकिंग को खोला था और अबतक इस कार की 1000 से ज्यादा यूनिट्स के लिए बुकिंग आ चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीनी दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD ने भारतीय बाजार में अपनी नई Electric SUV Sealion 7 को फाइनली लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 48.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो 54.90 लाख रुपये तक जाती है. ब्रांड ने इसे Bharat Mobility Global Expo 2025 में पहली बार पेश किया था और इस EV के लिए बुकिंग पहले ही 70,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ स्टार्ट कर दी गई थी. यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की लाइनअप में चौथा मॉडल है, जो Atto 3, eMax 7, और Seal के बाद भारत आया है. चलिए जानते हैं गाड़ी की डिटेल्स के बारे में…

BYD Sealion 7 का डिजाइन और डाइमेंशन?

BYD Sealion 7 की फ्रंट डिजाइन Seal sedan की याद दिलाती है, क्योंकि दोनों इलेक्ट्रिक कारें ब्रांड की Ocean सीरीज डिजाइन लैंग्वेज से इंस्पायर्ड हैं. इसमें फ्लेयर व्हील आर्चेस में स्थित यूनिक डिजाइन किए गए एलॉय व्हील्स हैं. इसके डायमेंशन की बात करें तो 4,830 मिमी लम्बी, 1,925 मिमी चौड़ी और 1,620 मिमी ऊंची हैं. बूट स्पेस 500 लीटर है और फ्रंट ट्रंक (फ्रंक) 48 लीटर का है.

BYD Sealion 7 के फीचर्स?

BYD Sealion 7 में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (जिसे घुमाया भी जा सकता है), डुअल-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं.

BYD Sealion 7 की रेंज और पावरट्रेन?

BYD Sealion 7 में 82.56 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लाएगी जिसमें RWD और AWD शामिल हैं. RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 308 hp पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, AWD वेरिएंट में 523 hp पावर और 690 Nm टॉर्क मिलता है. रेंज की बात करें तो RWD मॉडल सिंगल चार्ज पर 567 किमी की रेंज देगा, जबकि AWD वेरिएंट की रेंज थोड़ा कम, 542 किमी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago