✕

होम / ऑटोमोबाइल / 17 फरवरी को लॉन्च होगी BYD इंडिया की Sealion 7, जानिए कितनी होगी इसकी कीमत?

17 फरवरी को लॉन्च होगी BYD इंडिया की Sealion 7, जानिए कितनी होगी इसकी कीमत?

BYD इंडिया अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 को 17 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV भारत में चीनी ब्रांड की अब तक की सबसे महंगी पेशकश होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

BYD इंडिया अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 (Sealion 7)  को 17 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश की गई थी और ये भारत में चीनी ब्रांड की अब तक की सबसे महंगी कार होगी. कंपनी ने इस SUV के लिए 70,000 रुपये की बुकिंग अमाउंट तय की है, और 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ एक कॉम्प्लीमेंट्री 7kW AC होम चार्जर भी प्रदान करेगी. तो आइए अब हम आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते है.   

इतनी होगी कीमत

BYD की सीलियन 7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में नई तकनीक, बेहतरीन डिजाइन और लंबी रेंज के साथ दस्तक देने जा रही है. यह कार न केवल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी. लॉन्च के बाद सीलियन 7 की पहली 70 यूनिट्स की डिलीवरी 7 मार्च से शुरू होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसकी 45 - 57 लाख रुपये के बीच होगी. 

सीलियन 7 की डिटेल्स  

BYD सीलियन 7 दो वेरिएंट्स - प्रीमियम और परफॉर्मेंस में उपलब्ध होगी. इसके दोनों वेरिएंट्स में 82.56kWh बैटरी पैक मिलेगा. इस दोनों वेरिएट्स में केवल रेंज और स्पीड में फर्क है, लेकिन दोनों वेरिएंट्स बेहतरीन बैटरी पावर और शानदार स्पीड ऑफर करते हैं. वहीं, 313hp वाला सीलियन 7 प्रीमियम वैरिएंट 567km की रेंज देता है, जबकि 530hp वाला सीलियन 7 परफॉरमेंस वैरिएंट 542km की रेंज दे सकता है. सीलियन 7 के स्पेसिफिकेशन की स्पीड की बात करें तो RWD वैरिएंट 0 से 100kph की स्पीड 6.7 सेकेंड और AWD वैरिएंट 4.5 सेकंड में पकड़ लेता है. इसके अलावा इसकी लंबाई: 4,830mm, चौड़ाई: 1,925mm, ऊंचाई: 1,620mm, व्हीलबेस: 2,930mm होगा.  इसमें 58 लीटर का फ्रंक और 520 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जिसे सीटें मोड़कर 1,789 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.  

सीलियन 7 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

BYD सीलियन 7 के इंटीरियर्स में 15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दी जाएगी, जो Apple CarPlay और Android Auto के साथ आती है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पावर टेलगेट जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी. सेफ्टी फीचर्स में 11 एयरबैग्स, ADAS सूट (फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन डिपार्चर असिस्ट), 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं.  सीलियन 7 का डिजाइन सील सेडान से प्रेरित है, जिसमें कनेक्टेड टेल-लाइट्स, समान हेडलाइट्स और बम्पर डिजाइन शामिल हैं. इसमें 19-इंच और 20-इंच एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. ये एसयूवी चार रंगों कॉसमॉस ब्लैक, अटलांटिस ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और शार्क ग्रे में उपलब्ध होगी.  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

7 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

10 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

14 hours ago