✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए कब तक और कितनी मिलेगी छूट?

Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए कब तक और कितनी मिलेगी छूट?

भारत में फेस्टिव सीजन 2024 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे नें कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों को अपनी कई कारों पर डिस्काउंट दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, इस फेस्टिव सीजन के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी ICE यानी पेट्रोल-डीजल पर चलने वाली कारों की कीमतों पर कटौती की है. ऐसे में अब टाटा की इन कारों पर 1.80 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके साथ ही कंपनी अतिरिक्त 45,000 रुपये की छूट भी दे रही है, जिससे टाटा की कारें अब काफी सस्ती हो गई हैं. तो आइए जानते हैं कि टाटा के किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

31 अक्टूबर तक मिलेगा ऑफर का लाभ
अगर आप नई कार खरीदना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2024 तक टाटा मोटर्स की फेस्टिवल ऑफ कार्स ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसका मतलब ग्राहकों को दीपावली तक इस ऑफर का लाभ मिलेगा. इस ऑफर में टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार टियागो की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस अब 5 लाख रुपये हो गई गई है. ग्राहकों को अन्य लाभों के रूप में 45000 रुपये तक का एक्सचेंड डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

Tata Tiago पर इतना मिल रहा डिस्काउंट
टाटा टियागो 6 वैरिएंट के साथ आती है, जो XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ है. इसके बेस वैरिएंट XE की कीमत 5.65 लाख रुपये से घटाकर 5 लाख रुपये हो गई है. इसका मतलब अब ये कार ग्राहकों को 65,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिलेगी. इसमें आपको पेट्रोल के साथ-साथ CNG का विकल्प भी मिलता है. बाजार में Tata Tiago का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड i10 निओस से है. 

Tata Tigor पर इतना मिलेगा डिस्काउंट
टाटा टिगोर चार वैरिएंट में आती है, जो XE, XM, XZ और XZ+ है. इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये से 6 लाख रुपये कर दी गई है. इसकी वजह से अब यह ग्राहकों को 30,000 रुपये कम में पड़ेगी. यह कार 1.2-लीटर NA पेट्रोल और पेट्रोल+CNG पावरट्रेन के साथ आती है. 

इसे भी पढ़ें-Bharti Airtel अब ग्राहकों को देगी FD की सुविधा, जानिए कितना मिलेगा ब्याज?

Tata Altroz पर इतना डिस्काउंट
यह कार प्रीमियम हैचबैक छह वैरिएंट के साथ आती है, जो XE, XM, XM+, XT, XZ और XZ+ है. इसकी कीमत 6.65 लाख रुपये से घटकर 6.50 लाख रुपये हो गई है. इसमें 15,000 रुपये के साथ ही कंपनी अलग से 45,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है. टाटा अल्ट्रोज अपने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. इसमें 1 डीजल इंजन, 1 पेट्रोल इंजन और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है.

Tata Harrier पर इतना डिस्काउंट
टाटा हैरियर चार वैरिएंट में आती है, जो स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फियरलेस है. टाटा की इस गाड़ी की कीमत में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है, लेकिन कुपनी इस पर 1.60 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. यह 14.99 लाख रुपये से 26.44 लाख रुपये के बीच आती है. टाट हैरियर 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन के साथ आती है, जो 170hp की अधिकतम पावर और 350Nm का Torque जनरेट करता है.

Tata Safari पर इतना है डिस्काउंट
टाटा सफारी चार वैरिएंट में आती है, जो स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और एक्म्पलिश्ड है. इस SUV में हैरियर की तरह ही FCA-सोर्स 2.0-लीटर डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह 16.19 लाख रुपये से शुरू होकर 27.34 लाख रुपये तक की कीमत में आती है. इसके बेस मॉडल की कीमत पिछले मॉडल के समान ही है, लेकिन इसके अन्य मॉडल पर 1.80 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago