✕

होम / ऑटोमोबाइल / BMW ने लॉन्च की G 310 RR लिमिटेड एडिशन बाइक, जानिए कीमत और खास फीचर्स

BMW ने लॉन्च की G 310 RR लिमिटेड एडिशन बाइक, जानिए कीमत और खास फीचर्स

BMW G 310 RR लिमिटेड एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक खास विकल्प है जो स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम ब्रांड वैल्यू के साथ एक यूनिक बाइक की तलाश में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप एक स्टाइलिश, दमदार और प्रीमियम बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का लिमिटेड एडिशन वर्जन लॉन्च किया है. खास डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश की गई यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए है जो परफॉर्मेंस के साथ एक्सक्लूसिविटी भी चाहते हैं. सीमित यूनिट्स में उपलब्ध इस एडिशन की कीमत 2.99 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है. तो आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कीमत और उपलब्धता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई लिमिटेड एडिशन G 310 RR की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 18,000 रुपये ज्यादा है. हालांकि, इसकी विशेष डिजाइन और लिमिटेड यूनिट्स इसे खास बनाती हैं.

नए कलर ऑप्शन और एक्सक्लूसिव डिजाइन

यह लिमिटेड एडिशन केवल लुक में बदलाव के साथ आया है. बाइक को ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में पेश किया गया है. इसके अलावा इसमें:

- शाइनिंग ब्लू और रेड ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है जो फेंडर और फेयरिंग पर नज़र आते हैं.

- ग्राफिक्स फ्यूल टैंक के हिस्सों को भी कवर करते हैं.

- दोनों व्हील्स पर व्हील रिम टेक बाइक को और आकर्षक बनाता है.

- इसके साइड पर ‘1/310’ की बैजिंग दी गई है, जो इसकी लिमिटेड एडिशन होने का संकेत देती है.

पावर और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

इस बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं. इसमें  312.2cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 34 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा इसमें आगे 110/70 सेक्शन और पीछे 150/60 सेक्शन के मिशेलिन टायर्स के साथ 17-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं.  

शानदार फीचर्स और सेफ्टी
बाइक को राइडिंग के लिहाज से भी बेहतरीन बनाया गया है. इसमें USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS और 11 लीटर का फ्यूल टैंक और 174 किलोग्राम वजन शामिल हैं.

 

मिलेंगे ये फीचर्स 

1.  LED हेडलाइट्स

2.  LED टर्न इंडिकेटर्स

3.  LED टेल लाइट

4.  राइडिंग मोड्स और

5.  फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

3 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

3 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

22 minutes ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

3 hours ago