✕

होम / ऑटोमोबाइल / IPO लॉन्च से पहले Hyundai मोटर को लेकर आई बड़ी खबर, यहां होगा हजारों करोड़ का होगा निवेश 

IPO लॉन्च से पहले Hyundai मोटर को लेकर आई बड़ी खबर, यहां होगा हजारों करोड़ का होगा निवेश 

Hyundai Motor India साल 2025 में अपनी पॉप्यलर एसयूवी क्रेटा का ईवी मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इसी के साथ कंपनी देशभर में चार्जिंग स्टेशंस की जाल बिछाने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) आगामी 15 अक्टूबर को अपना आईपीओ (IPO) लॉन्च करने जा रही है. इसी बीच अब कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कंपनी आने वाले समय में क्रेटा ईवी को लॉन्च के साथ ही देशभर में चार्जिंग स्टेशंस की जाल बिछाने की तैयारी भी कर रही है. इसमें कंपनी हजारों करोड़ का निवेश करने जा रही है. तो चलिए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी योजना?
 

आईपीओ से 27,870 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया 15 अक्टूबर को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही है, जिसमें कंपनी की कोशिश 27,870 करोड़ रुपये जुटाने की है. इसके बाद अगले साल कंपनी लोकल सप्लाई चेन के साथ मास मार्केट और प्रीमियम सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार पेश करना चाहती है. बता दें, मौजूदा समय में हुंडई मोटर इंडिया मारुति सुजुकी के बाद दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है, जो कि हैचबैक, सेडान, एसयूवी और ईवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट बेचती है.

क्रेटा सहित 5 नए ईवी होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही, यानी जनवरी-मार्च 2025 के दौरान अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल क्रेटा ईवी लॉन्च करेगी. इसके बाद अगले कुछ वर्षों में चार अन्य इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना है. हुंडई मोटर इंडिया के एमडी उन्सू किम का कहना है कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के शुरुआती चरण में है. सरकार की मजबूत पहलों के कारण 2030 तक भारत के ईवी सेगमेंट में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है. ऐसे में कंपनी भारत में चालू वित्त वर्ष में अपने क्रेटा ईवी समेत मास मार्केट और प्रीमियम सेगमेंट में नए ईवी मॉडल लाने की योजना बना रही है. कंपनी बैटरी पैक, इंजन और बैटरी सेल जैसी लोकलाइज्ड सप्लाई चेन की तलाश भी करेगी.

कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर दे रही जोर
हुंडई मोटर इंडिया साल 2028 तक अपनी कार उत्पादन क्षमता को 30 प्रतिशत बढ़ाकर 11 लाख यूनिट्स करने की कोशिश में लगी है. फिलहाल यह नंबर 8.24 लाख यूनिट प्रति साल का है. कंपनी पुणे प्लांट में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके साथ पुणे में एक और नया कार प्रोडक्शन प्लांट भी लगाया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें-फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, पहले हफ्ते ही दर्ज हुई 50 हजार करोड़ से अधिक बिक्री!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago