होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

देश की बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दे दिया है. 1 फरवरी से कंपनी की गाड़ियां 32,500 रुपये तक महंगी हो जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Maruti Suzuki India ने गुरुवार को अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी 1 फरवरी 2025 से लागू होगी. अलग-अलग मॉडलों के दाम में 1,500 रुपये से लेकर 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. यह फैसला बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते लिया गया है. कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी के कारण इस बोझ को कस्टमर्स पर डालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है. ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा कि वह लागत को अनुकूल बनाने और खरीदारों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये गाड़ियां हुई महंगी

Maruti की एंट्री लेवल कार सेलेरियो की कीमत में 32,500 रुपये का इजाफा होगा. इसके अलावा सबसे महंगे और प्रीमियम मॉडल Invicto की कीमत में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार Maruti Wagon R की कीमत में तकरीबन 15,000 रुपये का इजाफा होगा और Swift की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ाई जाएगी. बता दें कि, पिछले साल के आखिर में कंपनी ने Swift के फोर्थ जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था. 

स्पोर्टी यूटिलिटी सेग्मेंट में आने वाली Maruti Brezza और Grand Vitara की कीमत में क्रमश: 20,000 रुपये और 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा. इसके अलावा देश की सबसे सस्ती कार के तौर पर मशहूर Maruti Alto K10 की कीमत में 19,500 रुपये और S-Presso के दाम 5,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे. 

प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno की कीमत 9,000 रुपये बढ़ेंगे और Fronx की कीमत में 5,500 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा. मारुति सुजुकी अपनी हालिया लॉन्च Maruti Dzire की कीमत में भी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर रही है. जो कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है. बता दें कि, मारुति की सबसे सस्ती कार Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये है और सबसे महंगी कार Invicto की कीमत 28.92 लाख रुपये से शुरू होती है.

दोहरा झटका

इस साल Maruti Suzuki ने दूसरी बार कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. इससे पहले कंपनी ने जनवरी में करीब 4% कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी. उस समय भी कीमत बढ़ने का कारण बढ़ते इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च को बताया गया था. इसके अलावा, जनवरी से कई कंपनियों ने भी अपने वाहन महंगे किए हैं.

जनवरी में इन कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Maruti Suzuki पहली कंपनी नहीं है जिसने जनवरी में अपनी कीमतों में इजाफा किया था. कई अन्य कंपनियां भी नए साल में अपनी गाड़ियां महंगी कर चुकी हैं. Tata Motors ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है. वहीं, Hyundai ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाई है. Mahindra ने अपनी गाड़ियों की कीमत 3 फीसदी तक बढ़ाई है. इसके अलावा, कई अन्य कंपनियों ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago