✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric ने लॉन्च की 'हाइपर सर्विस', ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

Ola Electric ने लॉन्च की 'हाइपर सर्विस', ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

Ola Electric ग्राहकों के लिए एक नई 'हाइपर सर्विस' शुरू की गई है. इसे लेकर ओला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भाविश अग्रवाल ने x पर एक पोस्ट शेयर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास ओला (Ola) का स्कूटर है, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)  ग्राहकों के लिए एक नई 'हाइपर सर्विस' (Hyper Service) लॉन्च हुई है. हाइपर सर्विस के तहत ओला अपने सेवा नेटवर्क का बड़ा विस्तार करेगी. ओला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भाविश अग्रवाल ने x पर एक पोस्ट शेयर करके इस सर्विस के लॉन्च की घोषणा की है. तो आइए जानते हैं ग्राहकों को इससे क्या फायदा होगा?

ओला की नई हाइपर सर्विस में मिलेगा ये फायदा
नई सर्विस से ओला इलेक्ट्रिक अपनी सेल्स के बाद की ग्राहकों को दी जाने वाली सर्विस को बेहतर और तेज बनाने का प्रयास करना चाहती है. इस सर्विस के तहत ओला एक दिन में मरम्मत की गारंटी दे रही है, जिसमें अगर मरम्मत में देरी होती है, तो ग्राहकों को एक बैकअप ओला S1 स्कूटर मिलेगा.  ओला केयर+ सदस्यता वाले ग्राहकों को वाहन की मरम्मत के दौरान मुफ्त ओला कैब कूपन मिलेंगे.

ग्राहकों को घर पर ही सर्विस मिलेगी
अक्टूबर में MOVEOS 5 अपडेट के साथ, AI-पावर्ड प्रोएक्टिव मेंटेनेंस सेवा शुरू होगी. यह सर्विस रिमोट डायग्नोस्टिक्स का उपयोग करके वाहन की समस्याओं की पहचान और समाधान करेगी. ग्राहक घर पर ही मरम्मत की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. बता दें, ओला की सर्विस को लेकर देशभर में कई शिकायतें आती रहती हैं. कई ग्राहकों ने तो कंपनी के सेंटर के सामने गाड़ियों को तोड़ा है. वहीं, एक ग्राहक ने तो पूरे सर्विस सेंटर में ही आग लगा दी थी.

ओला बढ़ाएगी अपने सर्विस सेंटर की संख्या
एक्स पर एक पोस्ट में  भाविश अग्रवाल ने कंपनी की योजना बताई है. ओला दिसंबर तक अपने सर्विस सेंटर की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेगी. यह कदम भारत में ओला इलेक्ट्रिक यूजर्स के लिए तेज और सुलभ मरम्मत सुनिश्चित करेगा. ओला अपने नेटवर्क पार्टनर प्रोग्राम के तहत 1 लाख थर्ड-पार्टी मैकेनिक्स को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही दिसंबर, 2025 तक इन मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विस के लिए तैयार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-BookMyShow के CEO को पुलिस ने भेजा समन, Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक करने का आरोप
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago