✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bharat NCAP ने जारी किया QR कोड, अब आप खुद चेक कर पाएंगे कार की सेफ्टी रेटिंग

Bharat NCAP ने जारी किया QR कोड, अब आप खुद चेक कर पाएंगे कार की सेफ्टी रेटिंग

Bharat NCAP की ओर से लोगों की सहुलियत के लिए QR कोड स्टीकर लॉन्च किया गया है. इस QR कोड को स्कैन करने के बाद आप गाड़ी के सभी सेफ्टी फीचर्स के बारे में जान सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल शुरू हुए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) ने इस वर्ष तक कई गाड़ियों की टेस्टिंग कर चुका है. इसके साथ ही उन्हें यह सेफ्टी रेटिंग भी प्रदान कर चुका है. अब भारत एनसीएपी कारों के लिए सुरक्षा-रेटेड क्यूआर कोड स्टिकर लेकर आई है. इस स्टिकर को लाने का उद्देश्य वाहन सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है. तो चलिए जानते हैं आप कैसे क्यूआर कोड (QR Code) स्टीकर के जरिए ये जानकारी हासिल कर पाएंगे?

क्या है Bharat NCAP QR कोड?

पिछले साल 2023 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने Global NCAP के साथ मिलकर Bharat NCAP को शुरू किया था. इसके तहत अभी तक कुछ गाड़ियों की सेफ्टी टेस्ट भी किए जा चुके हैं. इस क्रैस टेस्टिंग को शुरू करके भारत ग्लोबल लेवल पर ऐसी सुरक्षा प्रणाली अपनाने वाला पांचवा देश बन गया है. जबसे इसकी शुरुआत हुई है तब से लेकर अभी तक क्रैश टेस्ट के लिए 30 से अधिक अनुरोध प्राप्त हो चुके हैं.

मिलेगी ये जानकारी

Bharat NCAP उन ऑटोमोबाइल निर्माताओं को QR कोड स्टिकर देगा, जिनकी गाड़ियों की सेफ्टी प्रोग्राम के तहत क्रैश टेस्ट किया गया होगा. BNCAP की तरफ से जारी किए गए स्टिकर पर वाहन निर्माता का नाम, व्हीकल या मॉडल का नाम, टेस्ट की तारीख और वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए सुरक्षा स्टार रेटिंग की पूरी जानकारी दी जाएगी. जब भी कोई इन स्टीकर को अपने मोबाइल या फिर किसी दूसरे चीज से स्कैन करेगा तो उसके स्क्रीन पर व्हीकल की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

इन गाड़ियों का हो चुका है BNCAP क्रैश टेस्ट

अक्टूबर 2023 में Bharat NCAP की शुरुआत होने के बाद से ही टाटा मोर्टस की केवल कुछ SUV ही BNCAP क्रैश टेस्ट से गुजरी हैं,  इनमें हैरियर, सफारी, नेक्सन EV और पंच EV शामिल है. इन सभी मॉडलों में वयस्क और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए भारत NCAP द्वारा 5-स्टार रेटिंग मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bharat NCAP से मारुति और हुंडई की SUV भी गुजरी है, जिनके परिणाम अभी तक सभी के सामने पेश नहीं किए गए हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago