✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटो इंडस्ट्री के लिए कल बड़ा दिन, 1 अक्टूबर से भारत खुद करेगा क्रैश टेस्ट

ऑटो इंडस्ट्री के लिए कल बड़ा दिन, 1 अक्टूबर से भारत खुद करेगा क्रैश टेस्ट

अब तक भारतीय कंपनियों को अपनी कारों की टेस्टिंग ग्लोबल एजेंसी से करानी पड़ती थी, जो उनके लिए भी खर्चीला सौदा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) कल यानी एक अक्टूबर से अमल में आ जाएगा. इसके बाद भारत में ही कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी. अब तक ये काम ग्लोबल एजेंसी करती थीं. कारों की टेस्टिंग पुणे के चाकण स्थित कमांड और कंट्रोल सेंटर में होगी, जिसका केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में उद्घाटन किया था. Bharat NCAP को ऑटो इंडस्ट्री में बहुत बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. इससे ऑटो कंपनियां कारों की सेफ्टी को पहले से ज्यादा तवज्जो देंगी.   

इसलिए थी BNCAP की जरूरत 
एक अक्टूबर से भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय नॉर्म्स पर कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी. इस टेस्ट में कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग मिलेगी. जहां 0 स्टार का मतलब अनसेफ और 5 स्टार का मतलब होगा पूरी तरफ सेफ. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कंपनियों ने कारों के करीब 30 मॉडलों को टेस्ट के लिए रजिस्टर किया है. अब तक, विदेशी एजेंसी ग्लोबल एनकैप (GNCAP), यूरो एनकैप (UNCAP), लैटिन एनकैप (LNCAP) और ऑस्ट्रेलियन एनकैप (ANCAP) अपने स्टैंडर्ड के अनुसार भारतीय कारों का टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती थीं. इसमें रेटिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस एजेंसी GNCAP है. भारत और दूसरे देशों की परिस्थितियों कई मायनों में अलग हैं, इसलिए इस रेटिंग पर सवाल उठते रहे हैं, इसलिए सरकार ने अपने रेटिंग सिस्‍टम BNCAP की शुरुआत की है.

सबके लिए फायदे का सौदा
Bharat NCAP या BNCAP कार निर्माताओं के लिए भी फायदेमंद है. नितिन गडकरी का कहना है कि भारत-NCAP के तहत देश में गाड़ियों की टेस्टिंग लागत करीब 60 लाख रुपए होगी, जबकि ग्लोबल लेवल पर यह 2.5 करोड़ रुपए के आसपास है. इस लिहाज से देखें, तो देशी एजेंसी से टेस्टिंग कराने पर कंपनियों का 75% कम खर्च होगा. वहीं, ग्राहकों के लिए फायदे की बात ये होगी कि उन्हें बेहतर सेफ्टी वाली कार चुनने का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा, देश में सुरक्षित कार बनाने के लिए कंपनियों में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, जिससे लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षित कारें उपलब्ध हो सकेंगी. सरकार ने एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई है, जो BNCAP की टेस्टिंग का एनालिसिस करेगी. मॉनिटरिंग कमेटी की मंजूरी मिलने पर ही BNCAP अपनी वेबसाइट पर स्टार रेटिंग और टेस्ट रिजल्ट्स प्रदर्शित करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

02-November-2026

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago