✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च से पहले Tata Motors ने दिखाई नई Sierra की झलक, 25 नवंबर को होगी बाजार में एंट्री

लॉन्च से पहले Tata Motors ने दिखाई नई Sierra की झलक, 25 नवंबर को होगी बाजार में एंट्री

नई 2025 Tata Sierra अपने रेट्रो अंदाज और आधुनिक फीचर्स के संयोजन के साथ भारतीय SUV मार्केट में एक अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय SUV Sierra को एक नए और फ्यूचरिस्टिक अवतार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले इसका एक नया वीडियो जारी कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. यह SUV 25 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश की जाएगी. नया मॉडल पुराने Sierra की यादों को आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है. तो चलिए इस नए मॉडल के फीचर्स की आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

पुरानी यादों के साथ नई शुरुआत

टाटा मोटर्स के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो की शुरुआत Sierra की क्लासिक सेकेंड जनरेशन से होती है. तीन दरवाजों वाली इस सफेद SUV की झलक मुंबई की सड़कों, बॉम्बे टॉकीज और पुराने होटलों के सामने दिखती है, जो सीधे 1990 के दशक की याद दिलाती है. वीडियो आगे बढ़ते ही कैमरा धीरे-धीरे नए मॉडल पर शिफ्ट होता है, जो बताता है कि कैसे Tata ने रेट्रो डिजाइन को एक आधुनिक रूप में ढाला है.

मजबूत डिजाइन और दमदार एक्स्टीरियर

नई 2025 Tata Sierra का डिजाइन पहले से ज्यादा मजबूत और आकर्षक है. SUV में साफ-सुथरा, बॉक्सी आकार, जुड़ी हुई LED DRL स्ट्रिप, स्प्लिट LED हेडलाइट्स, और काली ग्रिल पर उकेरी गई “Sierra” बैजिंग दी गई है. इसके अलावा, फ्रंट और रियर बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक क्लैडिंग, और बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स SUV को एक मस्कुलर अपील देते हैं. डिजाइन में पुराने Sierra की झलक बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक रेखाओं और प्रीमियम डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है.

हाई-टेक इंटीरियर और लग्जरी केबिन

टाटा ने वीडियो में Sierra के अंदरूनी हिस्से को भी विस्तार से दिखाया है. SUV के केबिन में तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, स्लीक सेंट्रल AC वेंट्स, और हैरियर से प्रेरित कंट्रोल पैनल देखने को मिलता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, गियर सेलेक्टर, और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं. पिछली सीटें बेंच-स्टाइल हैं और इनमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त आराम मिलता है.

कई इंजन विकल्प और इलेक्ट्रिक वर्जन की तैयारी

कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि नई Sierra को कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा. यह SUV पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक तीनों वर्जनों में उपलब्ध होगी. इलेक्ट्रिक मॉडल को लेकर उम्मीद है कि यह Tata की Gen-2 EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो ज्यादा रेंज और परफॉर्मेंस देगा.

लॉन्च की तैयारी जोरों पर

Tata Motors ने Sierra के पुनर्जन्म को अपने नए युग की शुरुआत बताया है. कंपनी का कहना है कि यह SUV उन ग्राहकों के लिए है जो रेट्रो डिजाइन और आधुनिक तकनीक का मिश्रण चाहते हैं. 25 नवंबर को लॉन्च के साथ ही यह मॉडल भारतीय SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, और Mahindra Scorpio-N जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Sierra की ICE (पेट्रोल/डीजल) वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11 लाख से ₹21 लाख के बीच हो सकती है. इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन की कीमत लगभग ₹18 लाख से ₹25 लाख तक अनुमानित है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

4 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

3 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

23 minutes ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

3 hours ago