✕

होम / ऑटोमोबाइल / कौन कहता है बहुत 'महंगाई' है? दिवाली पर हुई इतनी गाड़ियों की बुकिंग, हैरान हो जाएंगे

कौन कहता है बहुत 'महंगाई' है? दिवाली पर हुई इतनी गाड़ियों की बुकिंग, हैरान हो जाएंगे

इस साल नवरात्रि पर भी गाड़ियों की बुकिंग के आंकड़ों ने कोरोना से पहले के सालों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल ऑर्डर में 57% का इजाफा हुआ है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

त्‍योहारों के मौके पर विशेष तौर से दीपावली के समय पर धनतेरस के दिन हर कोई चाहता है कि उसके सपनों की कार उनके घर आए. इसके लिए हर साल लोग त्‍योहार से पहले ही कारों की बुकिंग करा देते हैं लेकिन इस बार की दीपावली ऑटो सेक्‍टर के लिए मालामाल करने वाली है. इस साल ऑटो सेक्‍टर को धनतेरस पर चार लाख से ज्‍यादा गाड़ियों को डिलीवर करने का ऑर्डर मिला है. इंडस्‍ट्री के लोग इसे पिछले एक दशक का सबसे बेहतर साल बता रहे हैं. हालांकि इतनी गाड़ियों की डिमांड का पूरा हो पाना आसान नही है.

पिछले एक दशक का सबसे बेहतर साल

दो साल लगातार कोरोना में बीतने के कारण सेक्‍टर को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब लगता है कि इस साल ऑटो सेक्‍टर की दीपावली बंपर होने जा रही है. ऑटो इंडस्‍ट्री के सूत्र बता रहे हैं कि अब तक देश भर के रिटेलरों को अलग-अलग सेगमेंट की कारों के चार लाख से ज्‍यादा ऑर्डर मिल चुके हैं. इतने ऑर्डर ऑटो इंडस्‍ट्री को पिछले एक दशक में भी नहीं मिले हैं. इसलिए इसे लेकर रिटेलर से लेकर ऑटो कंपनियां बेहद खुश हैं। उन्‍होंने ज्‍यादा से ज्‍यादा कारों को डिलीवरी करने की तैयारी भी कर ली है.

किस सेगमेंट की कारों के लिए है सबसे ज्‍यादा बुकिंग

देश की अलग-अलग ऑटो सेक्‍टर की गाड़ियों के लिए इस बार दिवाली पर बंपर रिस्‍पांस देखने को मिल रहा है. अब आपको बताते हैं कि किन गाड़ियों की सबसे ज्‍यादा डिमांड है. इंडस्‍ट्री के सूत्र बता रहे हैं कि पैसेंजर सेगमेंट में इस बार सबसे ज्‍यादा ऑर्डर ऑटो इंडस्‍ट्री को मिले हैं. जिनमें एसयूवी और काम्‍पेक्‍ट एसयूवी शामिल है. इसी तरह मिडिल क्‍लास सेगमेंट में भी ऑटो सेक्‍टर को बड़ी संख्‍या में ऑर्डर मिले हैं. जिन्‍हें पूरा करने के लिए सभी कंपनियां प्रयास कर रही हैं.

नवरात्रि पर भी बुकिंग ने तोड़ा था रिकॉर्ड

इस साल नवरात्रि पर भी गाड़ियों की बुकिंग के आंकड़ों ने कोरोना से पहले के सालों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे. फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएश्न की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल ऑर्डर में 57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हर क्‍लास में इस साल जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स देखने को मिला था. जिसमें 2w में 52%, 3w में 115%, CV में 48%, PV में 70% और ट्रैक्‍टर में 58% की बढ़ोतरी हुई है. यही नहीं अगर कोरोना के पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो तो और भी चौंकाने वाले हैं. नवरात्रि के पहले 2019 में 2w में 355851 लाख ऑर्डर मिले थे जबकि इस साल 2022 में 369020 लाख ऑर्डर मिले, इसी तरह 2019 में 3w में 15082 ऑर्डर मिले थे जबकि इस साल 2022 में 19809 ऑर्डर मिले CV में 2019 में में 16365 ऑर्डर मिले थे जबकि इस साल 2022 में 22437 ऑर्डर मिले.

क्‍या पूरा हो पाएगा ऑर्डर

इंडस्‍ट्री के सूत्र बता रहे हैं 4 लाख गाड़ियों का ऑर्डर पूरा होना एक तरह से असंभव है. गाड़ियों के ऑर्डर उन्‍हीं को मिल पाएंगे जिन्‍होंने तीन से चार महीने पहले अपनी गाड़ी के लिए बुकिंग कराई है.उन्‍हीं लोगों तक इस धनतेरस में गाड़ी की डिलीवरी हो पाएगी. इसी तरह से जिन्‍होंने अभी बुकिंग कराई है उन्‍हें अपनी गाड़ी के लिए तीन से चार महीने का इंतजार करना होगा.

किस गाड़ी के लिए है सबसे ज्‍यादा वेटिंग

सूत्र बता रहे हैं कि महिंद्रा की थार के लिए सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही हैं.इसी तरह से स्‍कॉरर्पियो और स्विफ्ट सहित डिजायर जैसी गाड़ियों के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप अपने सपनों की कार को घर लाना चाहते हैं और आपने चार महीने पहले बुकिंग नहीं कराई है तो आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago