✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV खरीदने का बना रहे मन तो जान लें इन बैंकों का आकर्षक लोन ऑफर, सरकार भी दे रही ये छूट

EV खरीदने का बना रहे मन तो जान लें इन बैंकों का आकर्षक लोन ऑफर, सरकार भी दे रही ये छूट

इलेक्ट्रिक कारों के लिए बैंक भी अलग-अलग और आसान ब्याज दरों पर लोन दे रहै हैं. Axis Bank इलेक्ट्रिक कारों पर 7.70 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों का है. भारत सरकार भी इसे पूरे दम से प्रमोट कर रही है. इसे खरीदने वालों को सरकार सब्सिडी के साथ-साथ इनकम टैक्स पर भी छूट जैसी सुविधाएं दे रही है. यहां तक कि रोड टैक्स और वन टाइम रजिस्ट्रेशन फी भी पूरी तरह माफ कर रही है. सरकार ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है, ताकि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल पर से निर्भरता कम की जाए, जिससे इनके दाम कंट्रोल में रहेंगे और हम आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

बैंक भी आकर्षक ब्याज दरों पर दे रहे हैं लोन
इलेक्ट्रिक कारों के लिए बैंक भी अलग-अलग और आसान ब्याज दरों पर लोन दे रहै हैं. Axis Bank इलेक्ट्रिक कारों पर 7.70 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहा है, जबकि यही बैंक सामान्य कारों के लिए 8.20 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन देता है. भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कारों पर 7.95 प्रतिशत की ब्याज दर से कार लोन ऑफर कर रहा है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.40 प्रतिशत, बैंक ऑफ बड़ौदा 8.45 प्रतिशत, इंडियन बैंक 8.40 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 8.55 प्रतिशत, कर्नाटक बैंक 8.69 प्रतिशत और केनरा बैंक 7.70 प्रतिशत की ब्याज दर से इलेक्ट्रिक कारों पर लोन दे रहे हैं.

बैंक EV पर कार लोन की ब्याज दर सामान्य कार के लिए लोन की ब्याज दर एक्सिस बैंक 7.70 प्रतिशत 8.20 प्रतिशत एसबीआई 7.95 प्रतिशत 7.80-8.65 प्रतिशत यूनियन बैंक 8.40 प्रतिशत 8.45 प्रतिशत बैंक ऑफ बड़ौदा 8.45 प्रतिशत 8.45 प्रतिशत इंडियन बैंक 8.40 प्रतिशत 8.50 प्रतिशत पीएनबी 8.55 प्रतिशत 8.65 प्रतिशत कर्नाटक बैंक 8.69 प्रतिशत 8.79 प्रतिशत केनरा बैंक 7.70 प्रतिशत 8.90 प्रतिशत

सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर कितना दे रही सब्सिडी
यदि आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर इससे बेहतर समय नहीं हो सकता, क्योंकि अभी इलेक्ट्रिक वाहन पर भारत सरकार की तरफ से बंपर सब्सिडी दी जा रही है. यदि आप दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे तो सरकार की तरफ से आपको 15,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. पहले यह छूट 10,000 रुपये/किलोवाट की थी. यदि आप Three wheelers इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 10,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. वहीं, ई-कार पर पर भी 10,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. ई-बस और ई-ट्रक लेने पर 20,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी.

सरकार की तरफ से और क्या-क्या बेनिफिट दिए जा रहे
इसके अलावा भी ई-वाहन खरीदने वालों को सरकार कई और बेनिफिट्स दे रही है. जैसे- आपको डिस्काउंटेड रेट पर ई-वाहन लोन मिलेगा. जब आप ई-वाहन खरीदेंगे तो आपसे रोड टैक्स नहीं वसूला जाएगा. यह पूरी तरह से माफ रहेगा. इसके अलावा वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह से फ्री रहेगा. यही नहीं, आपको इनकम टैक्स पर भी छूट मिलेगी. यदि आप पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन को स्क्रैप कराकर ई-वाहन खरीदते हैं तो आपको उसपर भी अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

लोन पर टैक्स छूट का लाभ
धारा 80 ईईबी के मुताबिक, यदि किसी ने लोन लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदा है तो उसे चुकाए गए ब्याज पर 1.50 लाख रुपए तक की छूट मिलती है. यह छूट किसी भी उद्देश्य के लिए खरीदे गए ई-वाहन पर मिलती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago