✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bajaj ने लॉन्च की 4 नई पल्सर, जानें क्या होगी इनकी कीमत? 

Bajaj ने लॉन्च की 4 नई पल्सर, जानें क्या होगी इनकी कीमत? 

बजाज (Bajaj) ने अपनी पॉप्यूलर पल्सर N160 के नए वैरिएंट के साथ ही पल्सर 125, 150 और 220F को भी अपडेट किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज (Bajaj) ने अपनी पॉपुलर पल्सर N160 का नया वैरिएंट लॉन्च किया है. इसके साथ ही पल्सर 125, 150 और 220F को भी नए और प्रीमियम फीचर के साथ अपडेट किया गया है. इन मॉडलों में बाइक लवर्स को अब बेहतर ब्लूटूथ-इनेबल कनेक्टिविटी मिलेगी, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाएगी. इसमें मिलने वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है. बेहतर हैंडलिंग और राइड एक्सपीरियंस के लिए नई पल्सर N160 में शैंपेन गोल्ड 33mm USD फोर्क्स मिलेगा. तो चलिए आपको इन चारों बाइक्स के फीचर और कीमत की जानकारी देते हैं. 

मिलेंगे मल्टी राइड मोड
पल्सर N160 में राइडिंग एक्सपीरियंस बढ़ाने और बेहतर कंट्रोल के लिए मल्टी राइड मोड मिलेंगे. इसमें रेन, रोड और ऑफ-रोड शामिल है. रोड मोड स्टैंडर्ड तौर पर सेट किया गया है. यह सिटी और हाईवे पर रेगुलर राइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट है. रेन मोड गीली सड़कों के लिए दिया गया है, ये फिसलन वाली जगह पर राइडिंग को बेहतर बनाता है. साथ ही स्टेबल ब्रेकिंग को भी सुनिश्चित करता है. ऑफ-रोड मोड उतार-चढ़ाव वाले इलाके में सुगम राइडिंग एक्सपीरियंस देगा.
 

बाइक्स में मिलेंगे ये फीचर्स
पल्सर N160 में 164.82cc, ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8750rpm पर 11.7 kW(16PS) तक का आउटपुट देने के लिए तैयार है. ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है. वहीं, पल्सर 125 के कार्बन फाइबर सिंगल और स्प्लिट सीट वैरिएंट अब पूरी तरह से डिजिटल ब्लूटूथ-इनेबल कंसोल, USB चार्जर और नए ग्राफिक्स मिलेंगे. पल्सर 150  और पल्सर में भी यही फीचर्स मिलेंगे. 220F में इंजन और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स पहले की तरह बरकरार हैं.

ये होगी कीमत 
बजाज ने अपने नई पल्सर N160 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 139,693 रुपये तय की है. पल्सर 125 कार्बन फाइबर सिंगल सीट की एक्स-शोरूम कीमत 92,883 रुपये है. पल्सर 150 सिंगल डिस्क की एक्स-शोरूम कीमत 113,696 रुपये है. वहीं, पल्सर 220F की एक्स-शोरूम कीमत 141,024 रुपये है.

इसे भी पढ़ें-Hyundai Motors लेकर आएगी देश का सबसे बड़ा IPO, टूटेगा LIC का रिकॉर्ड


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago