✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए रूप में आने वाला है खूबियों से भरपूर Chetak EV, इस दिन होगा लॉन्च 

नए रूप में आने वाला है खूबियों से भरपूर Chetak EV, इस दिन होगा लॉन्च 

टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो चेतक EV को नए रूप में पेश करने वाली है. नए चेतक में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप नए साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बजाज ऑटो (Bajaj Auto) से आपको एक बेहतरीन ऑप्शन मिलने वाला है. टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए रूप में पेश करने वाली है. नए चेतक EV में कई कॉस्मेटिक चेंजेस और मैकेनिकल बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी होगी, जिससे स्कूटर की रेंज 127km तक पहुंच सकती है.

पहले से ज्यादा मिलेगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज ऑटो 9 जनवरी को अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है. अपकमिंग स्कूटर चेतक EV का प्रीमियम वैरिएंट होगा. कंपनी ने 2024 बजाज चेतक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर को अपडेट किया गया है. साथ ही इसकी स्पीड भी पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी. स्कूटर के मौजूदा मॉडल की 63kmph की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 73kmph रह सकती है.

जेब पर पड़ेगा थोड़ा भारी
अपकमिंग चेतक को बड़े 3.2kWh बैटरी पैक के साथ उतारा जाएगा, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 127 किलोमीटर की रेंज देगा. मौजूदा मॉडल में 2.88kWh का बैटरी पैक है, जिससे 113 किलोमीटर की रेंज मिलती है. 2024 चेतक EV को 0-100% तक चार्ज करने में 4:30 घंटे का समय लगेगा. कीमत की बात करें, तो यह वर्तमान मॉडल (एक्स-शोरूम कीमत 1.26 लाख रुपए) से थोड़ा महंगा होगा. बता दें कि बजाज चेतक ऑल-मेटल बॉडी के साथ आने वाला देश का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी ने इसे 2020 में लॉन्च किया गया था.  

इनसे होगा मुकाबला
2024 बजाज चेतक का मुकाबला मुख्यतौर पर ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और हीरो के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से होगा. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मौजूदा राउंड LCD यूनिट की जगह एक TFT स्क्रीन दी जा सकती है. इसके अलावा, नए चेतक EV में एडवांस्ड डिस्प्ले में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिमोट लॉक/अनलॉक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. साथ ही कंपनी ने चेतक के नए वर्जन में सीट के नीचे स्टोरेज कैपेसिटी को 18 लीटर से बढ़ाकर 21 लीटर किया है. यानी अब आप ज्यादा सामान स्टोर कर पाएंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago