✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में बढ़ी Auto Sales, किन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां?

भारत में बढ़ी Auto Sales, किन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां?

सितंबर के महीने में भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) का नाम शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जुलाई 2023 से सितंबर 2023 की तिमाही के दौरान भारत में पैसेंजर व्हीकल्स की संख्या बढ़कर 10.74 लाख पर पहुंच गई है. SIAM (Society Of Indian Automobile Manufacturers) द्वारा जारी किए गए डेटा की मानें तो अब तक किसी भी क्वार्टर के दौरान सबसे ज्यादा 10.26 लाख गाड़ियां बेची गई थीं और यह गाड़ियां पिछले साल बेची गई थीं. 

इन कंपनियों ने बेचीं सबसे ज्यादा गाड़ियां
SIAM (Society Of Indian Automobile Manufacturers) द्वारा आज ही डेटा रिलीज किया गया है और इस डेटा की मानें तो सितंबर के महीने में भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki), हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के नाम शामिल हैं. 

किसकी बिकी कितनी गाड़ियां?
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स बेचने वाली कंपनी के रूप में उभरकर सामने आई है. इस साल सितंबर के दौरान कंपनी ने कुल 1,50,812 गाड़ियां बेचीं हैं और सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा है, जबकि पिछले साल सितंबर के दौरान कंपनी ने 148,380 कारें बेचीं थीं. मारुती सुजुकी के बाद अगर किसी कंपनी ने सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचे हैं तो वह हुंडई मोटर्स इंडिया (Hyundai Motor India) है. इसके बाद अगला नाम महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) है और कंपनी ने सितंबर में 34,508 गाड़ियां बेचीं हैं. 

Maruti Suzuki है सबसे आगे
अप्रैल से सितंबर 2023 के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने लगभग 8.73 लाख गाड़ियां बेचीं थीं और इसके साथ ही इस सेगमेंट की यह अग्रणी कंपनी है. मारुति सुजुकी के बाद सबसे ज्यादा 3.07 लाख गाड़ियां हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) द्वारा बेचीं गई थीं. हुंडई मोटर इंडिया के बाद भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां टाटा मोटर्स (Tata Motors) 2.84 लाख गाड़ियां बेची गई थीं. इसके बाद महिंद्रा एवं महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 2.14 लाख गाड़ियां, किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने 1.20 लाख गाड़ियां और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने 1.14 लाख गाड़ियां बेची थीं. 
 

यह भी पढ़ें: आने वाले 3 महीनों में OYO बढ़ाएगा होटल्स की संख्या, वर्ल्ड कप से बढ़ेगी कमाई?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago