✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटो कंपनियों ने दिवाली से पहले ही मनाई 'दिवाली', पिछले महीने बिकीं इतनी कारें 

ऑटो कंपनियों ने दिवाली से पहले ही मनाई 'दिवाली', पिछले महीने बिकीं इतनी कारें 

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का जलवा सितंबर में भी बरकरार रहा है. उसकी बिक्री में सालाना आधार पर दोगुने से अधिक उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कोरोना महामारी और उसके बाद सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत से नुकसान उठाने वाली ऑटो इंडस्ट्री अब तेज रफ़्तार से दौड़ रही है. कई कार कंपनियों ने सितंबर में धमाकेदार सेल करके दिवाली से पहले ही दिवाली सेलिब्रेट कर ली है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस महीने यानी दिवाली के मौके पर कारों की बिक्री में ज़बरदस्त इजाफा हो सकता है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का जलवा सितंबर में भी बरकरार रहा है. उसकी बिक्री में सालाना आधार पर दोगुने से अधिक उछाल आया है.

मारुति सुजुकी का जलवा 
मारुति सुजुकी इंडिया की कुल थोक बिक्री दोगुना बढ़कर 1,76,306 यूनिट रही है. सितंबर 2021 में इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की भारी किल्लत के चलते कंपनी 86,380 यूनिट की ही आपूर्ति कर पाई थी. सितंबर में कंपनी की आल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री भी बढ़कर 29,574 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 14,936 इकाई थी. इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री पिछले साल सितंबर की 20,891 यूनिट की तुलना में बढ़कर 72,176 यूनिट हो गई, जो काफी बाद छलांग है. वहीं, सितंबर में मारुति सुजुकी की ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18,459 यूनिट से बढ़कर 32,574 यूनिट हो गई.

Tata Motors को भी फायदा
सितंबर में टाटा मोटर्स की घरेलू स्तर पर कुल बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 80,633 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 55,988 यूनिट थी. पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कुल घरेलू बिक्री 85% बढ़कर 47,654 यूनिट हो गई, जो सितंबर 2021 में 25,730 यूनिट थी. टाटा मोटर्स ने एक बयान में बताया है कि सबसे ज्यादा बिक्री Nexon और Punch की हुई है.

Hyundai Motors की बढ़ी बिक्री 
हुंडई मोटर इंडिया की कारों की बिक्री में भी पिछले महीने उछाल दर्ज किया गया. सितंबर में कंपनी की थोक बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 63,201 यूनिट रही. बता दें कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 45,791 यूनिट की आपूर्ति की थी. Hyundai ने कहा कि उसकी घरेलू मार्केट में होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़कर 49,700 यूनिट रही है, जो सितंबर 2021 में 33,087 यूनिट थी.

ये है बाकी कंपनियों का हाल
होंडा कार्स इंडिया की पिछले महीने घरेलू थोक बिक्री 29 फीसदी बढ़कर 8,714 यूनिट रही है, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 6,765 यूनिट की आपूर्ति की थी. इसी तरह, स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री सितंबर में 17% की उछाल के साथ 3,543 यूनिट रही. पिछले साल ये आंकड़ा 3,027 यूनिट था. वहीं, एमजी मोटर इंडिया की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 3,808 यूनिट हो गई, जो सितंबर 2021 में 3,241 यूनिट थी. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के बिक्री में भी पिछले महीने बढ़ोत्तरी हुई. कंपनी की बिक्री 66% बढ़कर 15,378 यूनिट रही. पिछले वर्ष सितंबर में यह आंकड़ा 9,284 यूनिट था. Kia मोटर्स के लिए भी सितंबर शुभ रहा. इस महीने उसने रिकॉर्ड 25,857 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 79% ज्यादा है. 

निसान मोटर को हुआ नुकसान
निसान मोटर इंडिया को ज़रूर सितंबर में नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी की थोक बिक्री सितंबर में 16.64 फीसदी घटकर 7,265 यूनिट रह गई. जबकि सितंबर 2021 में कंपनी ने 8,716 वाहनों की सप्लाई की थी. हालांकि, निसान मोटर को उम्मीद है कि अक्टूबर में उसका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. क्योंकि दिवाली के आसपास कारों की बिक्री में एकदम से उछाल आता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago