✕

होम / ऑटोमोबाइल / Audi Q3 Sportback की बुकिंग शुरू, जानें किन खूबियों से है लैस 

Audi Q3 Sportback की बुकिंग शुरू, जानें किन खूबियों से है लैस 

ऑडी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अच्छी-खासी ग्रोथ दर्ज की थी, इस साल भी कंपनी को अच्छे की आस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी, ऑडी ने भारत में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक (Audi Q3 Sportback) की बुकिंग शुरू कर दी है. स्टैंडर्ड क्‍वॉट्रो ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा से लैस ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक में 2 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन है, जो 190 हॉर्स पावर और 320 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. नई ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक की बुकिंग 2 लाख रुपए से कराई जा सकती है. यह इस सेगमेंट में पहली कॉम्‍पैक्‍ट कूपे क्रॉसओवर कार है. Audi Q3 Sportback 7.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

इस साल लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट्स
ऑडी इंडिया (Audi India) के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक अपनी कैटेगरी में यूनिक बॉडी टाइप के साथ आती है. यह ऐसे कस्टमर्स को सबसे ज्यादा पसंद आएगी, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन वाली कार की तलाश है. उन्होंने बताया कि 2022 में Audi की कारों की बिक्री में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. हमें विश्वास है कि 2023 भी हमारे लिए अच्छा रहेगा. इस साल हम ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक और कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे.  

7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन 
नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक पांच कलर ऑप्शन - टर्बो ब्लू, ग्लेशियर वाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवरारा ब्लू में उपलब्ध है. इसकी खासियत की बात करें तो 2.0 लीटर TFSI इंजन वाली ये कार 7.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें आपको क्‍वॉट्रो-ऑल व्हील ड्राइव, 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन, ऑडी ड्राइव सिलेक्ट, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, कंफर्ट सस्पेंशन, हिल स्टार्ट असिस्ट, स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स के साथ स्टीयरिंग व्हीलमिलता है. 

इन खूबियों से लैस
इसके अलावा, कार में एस-लाइन का एक्सटीयिर पैरेज, 45.72 सेमी (आर 18) 5-स्पोक वी स्टाइल (एस डिजाइन) अलॉय व्हील्स, पैनोरोमिक क्लास सनरूफ, LED हेडलैंप्स, डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स, हाई ग्लास स्टाइलिंग पैकेज, एम्बियंट लाइटिंग पैकेज प्लस (30 रंग), एमएमआई टच के साथ 25.65 सेमी (10.1 इंच) का एमएमआई नैविगेशन प्लस, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, ऑडी साउंड सिस्टम (10 स्पीकर्स, 6 चैनल एम्‍प्‍लीफायर, 180 वॉट), वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के साथ ऑडी फोन बॉक्स, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, 2-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल सिस्टम, रियर व्यू कैमरा के साथ पार्किंग ऐड प्लस आदि भी दिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago