✕

होम / ऑटोमोबाइल / खरीदना चाहते हैं Sports Bike? Aprilia लेकर आई Aprilia RS 457!

खरीदना चाहते हैं Sports Bike? Aprilia लेकर आई Aprilia RS 457!

आज यानी 20 सितंबर को कंपनी द्वारा अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक अप्रिलिया RS 457 (Aprilia RS 457) से पर्दा उठाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) खरीदना ज्यादातर लोगों का सपना होता है और जब भी बात स्पोर्ट्स बाइक की होती है तो सबसे खुबसूरत बाइक्स इटालियन ही होती हैं. क्या आप भी एक इटालियन स्पोर्ट्स बीके लेना चाहते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है. इटालियन दोपहिया निर्माता कंपनी पियागियो (Piaggio) अप्रिलिया (Aprilia) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह जल्द ही अपनी नई बाइक अप्रिलिया RS 457 (Aprilia RS 457) से पर्दा उठाने जा रही है. 

महाराष्ट्र में बनेगी Aprilia RS 457
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज यानी 20 सितंबर को कंपनी द्वारा अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक अप्रिलिया RS 457 (Aprilia RS 457) से पर्दा उठाया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक बाजारों में कंपनी द्वारा इस बाइक से पर्दा उठाया जा चुका है और इस दौरान कंपनी ने बाइक के प्रमुख फीचर्स और अन्य जानकारियों को भी साझा कर दिया है. देश के महाराष्ट्र राज्य में पियागियो (Piaggio) का बारामती प्लांट मौजूद है और अप्रिलिया RS 457 का निर्माण यहीं पर किया जाएगा.

Aprilia RS 457 के खास फीचर्स
अप्रिलिया RS 457 (Aprilia RS 457) के डिजाईन की बात करें तो यह बाइक अप्रिलिया की RS 660 (Aprilia RS 660) के डिजाईन को ही साझा करेगी. इसकी हेडलाइट पूरी तरह से LED होगी और इंडीकेटर्स भी हेडलाइट के सिस्टम में ही जुड़े होंगे. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो बाइक में तीन लेवल वाला एक ट्रैक्शन कण्ट्रोल सिस्टम भी प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही ड्यूल चैनल ABS भी प्रदान किया जाएगा और साथ ही 3 राइड मोड्स भी प्रदान किए जाएंगे. 

Aprilia RS 457 का इंजन
अगर इंजन की बात करें तो अप्रिलिया RS 457 (Aprilia RS 457) के इंजन की बात करें तो इस बाइक में आपको 2 सिलिंडर वाला एक लिक्विड-कूल्ड (Liquid Cooled) इंजन प्रदान किया जाता है जिसमें ड्यूल कैमशाफ्ट और प्रति सिलिंडर पर 4 वाल्व प्रदान किए जाते हैं. यह इंजन 47bhp की ताकत प्रदान करता है और इस इंजन में आपको एक 6 स्पीड गेयरबॉक्स भी प्रदान किया जाता है. इस बाइक का वजन 175 किलोग्राम के आस पास हो सकता है. 

क्या होगी बाइक की कीमत?
जब भी बात स्पोर्ट्स बीके की आती है तो हम सभी एक स्पोर्ट्स बीके खरीदना तो चाहते हैं लेकिन इनकी मेंटेनेंस और कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हमें खरीदने से पहले काफी ज्यादा सोच विचार करना पड़ता है. अगर भारत में 400CC क्षमता वाली बाइक्स की बात करें तो आपको Duke 390 और डोमिनार 400 जैसे विकल्प भी मिल जाते हैं. फिलहाल बाइक की कीमत को लेकर कंपनी के ओर से कुछ भी साफ नहीं किया गया है, लेकिन मना जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 4 से 4.5 लाख रुपयों के बीच हो सकती है.
 

यह भी पढ़ें: दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट हुआ ऑनलाइन, इस तरह करें शॉपिंग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago