✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ampere Reo 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी करें ड्राइविंग

Ampere Reo 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी करें ड्राइविंग

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड एम्पीयर ने रियो 80 लो बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,900 रुपए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere (एम्पीयर) ने भारत में नया Ampere Reo 80 (एम्पीयर रीओ 80) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च उनकी "हर गली इलेक्ट्रिक" वाली सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उनका मकसद है कि हर गली और मोहल्ले तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचें.

किसके लिए है ये स्कूटर?

Ampere Reo 80 को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं. चाहे स्टूडेंट्स हों, सीनियर सिटिजन हों या घर-परिवार के लिए एक सिंपल और बजट फ्रेंडली विकल्प चाहिए हो, ये स्कूटर हर किसी के बजट के ध्यान में रखता है. यह स्कूटर पहले से मौजूद Reo मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है. जो कि लो-स्पीड ई-स्कूटर कैटेगरी में आता है और जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है.

रेंज और फीचर्स

Ampere Reo 80 में कई नए और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं. इसमें कलर LCD डिस्प्ले है जो राइड से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी दिखाता है. इसमें LFP (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी दी गई है जो न सिर्फ लंबी चलती है बल्कि थर्मल सेफ्टी यानी ओवरहीटिंग से भी बचाती है. कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी तक की दूरी तय कर सकता है.

राइडिंग को और सुरक्षित और आसान बनाने के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है. साथ ही इसमें कीलेस स्टार्ट और प्रीमियम की-फॉब जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए ना लाइसेंस की जरूरत है, ना रजिस्ट्रेशन की. यह स्कूटर चार ड्यूल-टोन स्पोर्टी कलर ऑप्शन में मिलेगा. जिसमें ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट कलर शामिल हैं. इसके एलॉय व्हील्स इसे एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं.

कंपनी की उम्मीदें

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के. विजय कुमार का कहना है, "हम 'हर गली इलेक्ट्रिक' के विजन से प्रेरित होकर चल रहे हैं. Reo 80 को लॉन्च करके हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा लोगों के लिए सुलभ और समावेशी बना रहे हैं. अब हर राइडर के पास, चाहे उसका बजट कुछ भी हो, एम्पीयर का एक सेफ, भरोसेमंद और स्मार्ट विकल्प मौजूद है."

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मार्च 2025 में बढ़िया ग्रोथ दर्ज की है. Vahan पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने एक महीने में 6,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे, जो कि पिछले महीने की तुलना में 52 प्रतिशत ज्यादा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago