✕

होम / ऑटोमोबाइल / देशभर में जमकर बिके वाहन, लेकिन इस राज्य में नहीं दिखा उत्साह; सरकार भी हैरान

देशभर में जमकर बिके वाहन, लेकिन इस राज्य में नहीं दिखा उत्साह; सरकार भी हैरान

राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को वाहनों की बिक्री में आई गिरावट का पता लगाने के निर्देश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन से पहले और उस दौरान देश में वाहनों की बिक्री जमकर हुई. टू-व्हीलर से लेकर फोर-व्हीलर तक की डिमांड काफी ज्यादा देखी गई. हालांकि, एक राज्य ऐसा भी रहा, जहां दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ, सरकार भी उलझन में पड़ गई है. अब परिवहन विभाग के अधिकारी कंपनियों से संपर्क साधकर इस गिरावट का पता लगाने में जुट गए हैं. 

बाइक की बिक्री 6.52% घटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों में टू-व्हीलर्स की बिक्री में इजाफा हुआ है, लेकिन आंध्र प्रदेश में बाइक की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. राज्य में चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 6.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इस आंकड़े ने ऑटो सेगमेंट से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गिरावट का ये ट्रेंड बाकी राज्यों में नहीं है. सरकार खुद भी उलझन में पड़ गई है कि आखिर इसकी वजह क्या है.

बाकी वाहन भी कम बिके 
आंध्र प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां मोटरसाइकिलों की बिक्री घटी है. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में राष्ट्रीय स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.05 फीसदी की दर से बढ़ी है. जबकि पहली छमाही में आंध्र प्रदेश में कुल वाहनों की बिक्री में भी 1.76 प्रतिशत की गिरावट आई है. इस नेगेटिव रिपोर्ट से राज्य सरकार और वाहन उद्योग से जुड़े लोग हैरान हैं. मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश करें और पता लगाएं कि इस गिरावट की वजह क्या है.

कंपनियों के साथ होगी बैठक
वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए वाहन निर्माताओं से संपर्क साधकर बिक्री में आई गिरावट की वजह पता लगाने की कोशिश भी शुरू कर दी है. इसके अलावा, राज्य सरकार इस मुद्दे पर सभी वाहन कंपनियों के साथ एक परिचर्चा सत्र भी आयोजित करने वाली है. इस तरह की एक बैठक 26 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को बदले जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में बैठक आयोजित की जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago