✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hero Passion XTec मिल रही इतनी सस्ती? हाइटेक फीचर सुन कोई नहीं कर रहा यकीन

Hero Passion XTec मिल रही इतनी सस्ती? हाइटेक फीचर सुन कोई नहीं कर रहा यकीन

Passion XTec में प्रोजेक्टर LED हेडलैंप दिया गया है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: हीरो मोटोकॉर्प ने Passion XTec को दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर धमाल मचा दिया. ये एक हाइटेक मोटरसाइकिल है. नए डिजाइन और जबरदस्त फीचर वाली इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 74,590 रुपये है. यह कीमत पैशन एक्सटेक ड्रम वेरिएंट की है, जबकि पैशन एक्सटेक डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 78,990 रुपये है.

इंजन कितना पावरफुल
इस बाइक में 110cc, सिंगल-सिलेंडर, BS6-कम्प्लायंट इंजन है. इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स है. इसका मोटर 7,500rpm पर 9bhp और 5,000rpm पर 9.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. Passion XTec को i3S टेक्नोलॉजी है, जिसके कारण ज्यादा माइलेज मिलता है. यानी ये बाइक चलाने में भी किफायती है. 

और क्या खास है इस मोटरसाइकिल में
Passion XTec में प्रोजेक्टर LED हेडलैंप दिया गया है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है. फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट इसे और भी आकर्षक बनाता है. ब्लूटूथ सपोर्टेड SMS, कॉल अलर्ट, रीयल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो-फ्यूल इंडिकेटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और सर्विस रिमाइंडर भी है. इतनी कम कीमत में एक बाइक में यदि इतना कुछ मिल जाए तो भला लोगों में उसके प्रति दिवानगी कैसे नहीं होगी.

सेफ्टी के लिए बाइक में क्या
इतना ही नहीं, स्पीडोमीटर कंसोल में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है. ब्लूटूथ से कनेक्ट होने के बाद यह मोटरसाइकिल आपको यह भी बताएगी कि आपके फोन की बैट्री कितनी बची है. सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) का ऑप्शन भी है.

मिल रहा काफी बेहतर रेस्पॉन्स
हीरो मोटोकॉर्प के आगरा के एरिया मैनेजर वरुण शर्मा ने बताया कि हीरो के XTec प्रोडक्ट्स की रेंज, जिसमें स्पेंलडर+एक्सटेक, ग्लैमर 125 एक्सटेक, प्लेज़र+110 एक्सटेक और डेस्टिनी 125 एक्सटेक शामिल हैं. इस मॉडल को उपभोक्ताओं की ओर से काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यह मोटरसाइकिल देश भर के हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसके ड्रम वैरिएंट की आकर्षक कीमत 74,590 रुपये, जबकि डिस्क वैरिएंट की कीमत 78,990 रुपये रखी गई है. पैशन एक्सटेक 5 साल की वारंटी के साथ आती है जोकि ब्रांड के विश्‍वास और भरोसे को दोहराता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago