✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti और Hyundai के बाद Mahindra ने भी दिया झटका, जनवरी से बढ़ जाएंगे इतने दाम

Maruti और Hyundai के बाद Mahindra ने भी दिया झटका, जनवरी से बढ़ जाएंगे इतने दाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इनफ्लेशन के चलते बढ़ती लागत और कमोडिटी की कीमतों में उछाल के चलते अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Maruti Suzuki और Hyundai के बाद महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों कच्चे माल की लागत बढ़ गई है. इसकी वजह से कारों की कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है. कंपनी ने बताया कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए उठाया है. खासतौर पर कार बनाने में लगने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि की वजह से कपंनी पर जो अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है, उसे इस कीमत वृद्धि से हल्का किया जाएगा.

कब से और कितनी बढ़ेगी कीमत

महिंद्रा ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि बढ़ी हुई दरें अगले वर्ष 1 जनवरी से लागू होंगी. इसके साथ ही बताया कि सभी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है. नवंबर 2024 में, महिंद्रा की एसयूवी लाइनअप ने मिलाजुला प्रदर्शन दिखाया. कुछ मॉडलों ने शानदार वृद्धि दर्ज की, जबकि कुछ में गिरावट आई. XUV3XO, थार, XUV700, स्कॉर्पियो और XUV400 ने 4% से लेकर 64% तक की वृद्धि दिखाई, वहीं बोलेरो और मराजो की बिक्री में 25% से लेकर 82% तक की गिरावट आई.

मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाए दाम

देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है. नए साल में मारुति की नई कार खरीदना 4% तक महंगा हो जाएगा. मॉडल के हिसाब से कीमतें कम और ज्यादा हो सकती हैं. ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा. हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कारों पर कितना इजाफा होगा करने का ऐलान कर दिया है. नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगी. कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है इस महीने मारुति सुजुकी अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कारों पर 83,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

Hyundai की कार खरीदना होगा महंगा

महिंद्रा और मारुति सुजुकी से ठीक पहले Hyundai ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. एक जनवरी 2025 से कंपनी की कारें 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी. इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण ही कंपनी ने कारों को महंगा करने के निर्णय लिया है. इस साल जनवरी 2023 और अप्रैल 2024 में हुंडई ने कीमतें बढ़ाई थीं. जनवरी 2023 में, इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में औसतन 1.5%-2% तक बढ़ोतरी की गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago