✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti और Honda के बाद अब Hyundai भी करवाएगी कस्टमर्स की जेब ढीली!

Maruti और Honda के बाद अब Hyundai भी करवाएगी कस्टमर्स की जेब ढीली!

Hyundai Motor India Ltd से पहले होंडा (Honda) भी ऐलान कर चुकी है कि 1 जनवरी 2024 से होंडा की कारें भी महंगी हो जायेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai Motor India Ltd) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) और हौंडा (Honda) के बाद अब हुंडई ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है और नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2024 से कंपनी की गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में हुंडई (Hyundai Motor India Ltd) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार के पुर्जों और अन्य उपकरणों की कीमतों में हो रही वृद्धि और विपरीत एक्सचेंज रेट आदि की वजह से कंपनी को अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है. आपको बता दें कि हुंडई से पहले होंडा (Honda) भी ऐलान कर चुकी है कि 1 जनवरी 2024 से होंडा की कारें भी महंगी हो जायेंगी. हुंडई की तरह ही होंडा ने भी कीमतें बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में हुई वृद्धि को प्रमुख कारण बताया है. वैसे तो होंडा का पोर्टफोलियो भारत में कुछ ख़ास बड़ा नहीं है लेकिन हुंडई के पोर्टफोलियो में ग्रैंड i-10 Nios से लेकर इलेक्ट्रिक SUV IQNIQ5 जैसी विभिन्न कारें शामिल हैं और इसकी वजह से हुंडई द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने का फैसला भारतीय कस्टमर्स पर ज्यादा प्रभाव डाल सकता है.

Hyundai से आगे है Maruti Suzuki 
इतना ही नहीं, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने तो पिछले महीने ही घोषणा कर अपनी कारों में होने वाले इजाफे के बारे में जानकारी दे दी थी. तीनों ही कंपनियों फिर चाहे वो मारुती सुजुकी हो, होंडा हो या फिर हुंडई (Hyundai Motor India Ltd) हो, इन तीनों ही कार निर्माता कंपनियों की कारों में आपको 1 जनवरी 2024 से इजाफा देखने को मिलेगा. इसके साथ ही तीनों कंपनियों द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने के पीछे का कारण भी एक ही है और वह है लागत में हो रहा इजाफा. हालांकि अभी हुंडई द्वारा की जा रही वृद्धि को लेकर कुछ भी साफ नहीं है, यानी कीमतें कितनी बढ़ाई जायेंगी कंपनी द्वारा अभी यह साफ नहीं किया गया है.
 

यह भी पढ़ें: IPO ला रही DOMS Industries के बारे में कितना जानते हैं आप?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago