✕

होम / ऑटोमोबाइल / 7.3 सेकेंड में 100KM की स्‍पीड, लॉन्‍च हुई एक बार चार्ज में 468KM चलने वाली कार 

7.3 सेकेंड में 100KM की स्‍पीड, लॉन्‍च हुई एक बार चार्ज में 468KM चलने वाली कार 

इन तीन मॉडलों ने कंपनी के सिर्फ पोर्टफोलियो का विस्‍तार नहीं किया है बल्कि टाटा से लेकर दूसरी कंपनियों के आने वाले नए मॉडल के लिए चुनौती बढ़ा दी है. अब BYD 25 लाख रुपये से शुरू होती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD(Build Your Dream) ने भारत के बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार ATTO के तीन नए वेरिएंट लॉन्‍च किए हैं. ये तीन एसयूवी जहां एक बार चार्ज में मिनिमम 468 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है वहीं ये 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. BYD ने जिन मॉडल को लॉन्‍च किया है उनमें डायनामिक, प्रीमियम और सुपीरियर शामिल हैं. BYD के शुरुआती मॉडल की कीमत आज तक 34 लाख रुपये हुआ करती थी जबकि अब इस कंपनी की कार को 24 लाख रुपये देकर खरीदा जा सकता है. 

क्‍या है इन तीन मॉडलों में खास बात? 
BYD ने भारत के बाजार में जो तीन नए मॉडल उतारे हैं उनका मुकाबला MG ZS EV से होने जा रहा है. BYD ने जो तीन मॉडल उतारे हैं उनमें डायनामिक 49.92 KWh की छोटी बैटरी दी गई है जबकि बाकी दो मॉडल में 60.48 KWh का बैटरी पैक दिया गया है. एक बार कार के फुल चार्ज होने पर डायनामिक 468 किलोमीटर का सफर कर सकती है जबकि बाकी दो वेरिएंट प्रीमियम और सुपीरियर 521 किमी तक जा सकते हैं. इन 3 मॉडल के लॉन्‍च होने के बाद अब ATTO की शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: आप 37 और केजरीवाल 38 नंबर आरोपी, 100 करोड़ में गोवा में इस्‍तेमाल हो गए इतने करोड़

किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? 
BYD के इन तीन नए वेरिएंट की शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये है जबकि हायर प्राइस 33.99 लाख रुपये है. डायनामिक के लिए आपको 24.99 लाख देने होंगे, जबकि प्रीमियम के लिए 29.85 लाख रुपये देने होंगे और सुपीरियर के लिए 33.99 लाख रुपये चुकाने होंगे. वहीं अगर पावर की बात करें तो तीनों मॉडल में 204 hp की ताकत है. वहीं दूसरी ओर तीनों मॉडलों का टॉर्क भी 310 nm है. इसी तरह से सर्टिफाइड रेंज 468 किलोमीटर और 521 किलोमीटर है. 

BYD ATTO 3 से बढ़ेगा कंपनी का पोर्टफोलियो
BYD ATTO 3 के इस पोर्टफोलियो से कंपनी का ईवी पोर्टफोलियो और बेहतर होगा. कंपनी के 23 शहरों में 26 शोरूम हैं. BYD इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्‍हीकल्‍स बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि तीनों वेरिएंट को लॉन्‍च करना हमारे लिए महत्‍वपूर्ण पड़ाव है और ये भारत के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल परिदृश्‍य में महत्‍वपूर्ण पड़ाव है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने इसमें कॉसमास ब्‍लैक एडिशन भी पेश किया है. इससे केवल हमारे पोर्टफोलियो का विस्‍तार नहीं होगा बल्कि ईवी के अधिक समावेशी भविष्‍य का रास्‍ता भी तय होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago