होम / अप्वाइंटमेंट / इस दिग्‍गज के हाथों में आई Godrej की कमान, कंपनी में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

इस दिग्‍गज के हाथों में आई Godrej की कमान, कंपनी में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

राकेश स्‍वामी, जिन्‍हें कंपनी की कमान मिली है उनके पास 22 सालों का अनुभव है. कंपनी ने उन्‍हें सिर्फ प्रेसीडेंट नहीं बनाया है बल्कि कई अन्‍य महत्‍वपूर्ण पदों की भी जिम्‍मेदारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Godrej Industries ने अपने नए प्रेसिडेंट के नाम की घोषणा कर दी है. कंपनी की कमान अब 22 सालों का अनुभव रखने वाले राकेश स्वामी के हाथ में आ चुकी है. कंपनी ने उन्‍हें अपना नया प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स बनाया है. उनकी नियुक्ति एक दिसंबर से प्रभावी हो गई है. Godrej Industries का प्रेसिडेंट बनने से पहले राकेश स्वामी हनीवेल इंटरनेशनल इंडिया में गवर्नमेंट रिलेशन ऑफिसर थे. राकेश स्वामी हनीवेल इंटरनेशनल की कोर मेंबर्स का भी हिस्‍सा रह चुके हैं. 


नियुक्ति पर Godrej ने क्‍या कहा 
राकेश स्‍वामी की नियुक्ति पर Godrej Industries ने साफ किया है कि वो कॉरपोरेट अफेयर्स की जिम्मेदारी देखने के साथ-साथ Godrej ग्रुप के पब्लिक पॉलिसी और गवर्नमेंट रिलेशन को भी देखेंगे. वे Godrej Industries के सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रोएक्टिव बिजनेस से जुड़े मामलों पर सलाह देने का भी काम करेंगे.


अपनी नियुक्ति पर क्‍या बोले स्‍वामी 
राकेश स्वामी ने प्रेसिडेंट बनाए जाने के बाद कहा कि Godrej एक बहुत ही बड़ी विरासत रही है और वह बहुत ही विनम्र होकर यह कहना चाहते हैं कि उन्हें इस ग्रुप के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि Godrej  का अपने ग्राहकों के बीच में एक स्‍ट्रॉंग वैल्यू सिस्टम है. उन्होंने कहा कि वह देश की 125 साल पुरानी ,विश्वसनीय और लोगों से जुड़ी इस कंपनी को ज्‍वॉइन करने पर बहुत प्रिविलेज महसूस कर रहे हैं.

राकेश स्‍वामी के पास है 22 साल का अनुभव 
राकेश स्वामी की नियुक्ति पर Godrej ने कहा है कि उनका कॉरपोरेट अफेयर, पब्लिक पॉलिसी, गवर्नमेंट एंड रेगुलेटरी अफेयर्स, बिजनेस एडवोकेसी, स्टडी प्लानिंग, विवाद प्रबंधन, कॉरपोरेट सोशल रिस्‍पॉन्सिबिलिटी, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन में 22 सालों का अनुभव है जो कंपनी के लिए फायदेमंद रहेगा.  राकेश स्‍वामी हनीवेल कंपनी के साथ काम करने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance), एसआर (Essar), टाटा मोटर (Tata Motor), जॉन डीरे (John deere) और जनरल इलेक्ट्रिक (general electric) के साथ अलग-अलग रोल्स में काम कर चुके हैं. Godrej Industries, Godrej समूह का एक हिस्सा है जो कि ओलेओकेमिल सर्फेक्टेंट फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट और स्टेट प्रबंधन सहित कई अन्य कार्य क्षेत्रों में काम करने वाली एक बड़ी कंपनी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

16 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 day ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 day ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

4 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

8 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

11 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

10 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

13 hours ago