होम / अप्वाइंटमेंट / SpiceJet के चेयरमैन Ajay Singh के हाथों में आई Assocham की कमान

SpiceJet के चेयरमैन Ajay Singh के हाथों में आई Assocham की कमान

अजय सिंह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह (Ajay Singh) को एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह सुमंत सिन्हा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है. वहीं, Sorin Investment Fund के फाउंडर एवं चेयरमैन संजय नायर ऐसोचैम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट होंगे. 

'मेरे लिए सम्मान की बात'
अजय सिंह ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एसोचैम का नेतृत्व करना सम्मान का विषय है, जो 103 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है. मैं ऐसे समय में पदभार ग्रहण कर रहा हूं जो रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है. उन्होंने आगे कहा कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था हिचकोलें खा रही है,  भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है. दुनिया के बड़े देशों में मंदी का खतरा दिख रहा है और भारत की इकॉनमी 6.5-7 परसेंट की रफ्तार से बढ़ रही है. ऐसोचैम केंद्र और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों और कॉरपोरेट लीडर्स के साथ मिलकर आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए काम करता रहेगा.

बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष 
अजय सिंह ने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की. वह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. स्पाइसजेट को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय अजय सिंह को ही जाता है. बता दें कि 2004 में अजय सिंह ने स्पाइसजेट का अधिग्रहण किया था. उन्होंने ही इसका नाम स्पाइसजेट रखा, इससे पहले ये दूसरे नामों से जानी जाती थी. स्पाइसजेट ने कम कीमत पर लोगों को हवाई सफर का मौका देकर एक नई क्रांति की शुरुआत की थी.

क्या है एसोचैम?
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) भारत के सबसे बड़े व्यापार संघों में से एक है, जिसकी स्थापना 1920 में की गई थी. इसके 450000 से अधिक सदस्य हैं. एसोचैम वाणिज्य एवं व्यापार के हितों की रक्षा के लिए काम करता है. इसे इंडस्ट्री और सरकार के बीच की कड़ी कहा जा सकता है. इसने देश के व्यापार, वाणिज्य और औद्योगिक वातावरण को आकार देने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago