होम / अप्वाइंटमेंट / SAP ने बढ़ाई कुलमीत बावा की जिम्मेदारी, बनाया ग्लोबल चीफ रेवेन्यु ऑफिसर!

SAP ने बढ़ाई कुलमीत बावा की जिम्मेदारी, बनाया ग्लोबल चीफ रेवेन्यु ऑफिसर!

अब कुलमीत बावा SAP BTP ग्लोबल को अपनाकर उसकी वृद्धि करने के लिए अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभायेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

SAP की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया है कि भारतीय प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त कुलमीत बावा की पदोन्नति करते हुए उन्हें अब SAP बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म (SAP BTP) के चीफ रेवेन्यु अफसर (CRO) की भुमिका सौंप दी है. 

SAP के लिए भारत हुआ जरूरी
कुलमीत बावा के पास टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने का 10 सालों का जबरदस्त अनुभव मौजूद है और उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी शानदार है. साथ ही अब कुलमीत बावा SAP BTP ग्लोबल को अपनाकर उसकी वृद्धि करने के लिए अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभायेंगे. कुलमीत बावा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एवं एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और इंटीग्रेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अहम भूमिका निभायेंगे. बावा की अध्यक्षता में वर्ष 2020 से ही भारतीय क्षेत्र में कंपनी ने प्रमुख रूप से वृद्धि की है और भारत अब कंपनी की सबसे तेजी से विकसित होती ग्लोबल मार्केटों में से एक बन गया है. 

SAP में जारी हैं कई परिवर्तन
SAP इंडिया (SAP India) ने भारत में मौजूद प्रमुख परिवर्तनकारी संस्थाओं पर ध्यान दिया है और फिलहाल लगभग 50 भारतीय यूनिकॉर्न कंपनियां ऐसी हैं जो SAP द्वारा प्रदान किये जाने वाले सोल्यूशंस पर आधारित हैं. कंपनी ने एक रिलीज जारी कर कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान बावा ने बिजनेस के परिदृश्य को लेकर अपनी गहरी समझ को दिखाया, लोगों के साथ मबजूत रिश्ते बनाये, लोगों को केंद्र में रखकर चलने वाली संस्थागत संस्कृति का निर्माण किया. SAP में इस वक्त काफी सारे परिवर्तन जारी हैं और इसी बीच कंपनी द्वारा कुलमीत बावा को लेकर यह घोषणा की गई है. बावा की नियुक्ति से यह साफ हो जाता है कि ग्लोबल स्तर पर अपने वादों को पूरा करने के लिए कंपनी उनके पास मौजूद अनुभव और विशेषताओं का इस्तेमाल करना चाहती है. 

कुलमीत बावा का शानदार अनुभव
फिलहाल कुलमीत बावा अपने पद पर फरवरी तक कार्यरत रहेंगे और इस दौरान SAP इंडिया अपने अध्यक्ष के पद के लिए उत्तराधिकारी की तलाश भी करेगी. इस मौके पर बयान देते हुए SAP के चीफ बिजनेस ऑफिसर क्लौडियो मुरुजाबल ने कहा कि कुलमीत के पास क्लाउड ट्रांस्फोर्मेशन, डेटा ऑप्टिमाइज करने और बिजनेस AI के साथ इनोवेशन करने के द्वारा कारोबारों को नए मौके बनाने में मदद करने का शानदार अनुभव मौजूद है.
 

यह भी पढ़ें: Reliance के शेयरों में आये उछाल से Mukesh Ambani ने भरी उड़ान, नाम की ये नई उपलब्धि!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago