होम / अप्वाइंटमेंट / PRASAR BHARTI: मोदी सरकार का बड़ा कदम, CEO को लेकर किया पहली बार ऐसा काम

PRASAR BHARTI: मोदी सरकार का बड़ा कदम, CEO को लेकर किया पहली बार ऐसा काम

1990 कैडर के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को ये जिम्‍मेदारी दी गई है.  मिनिस्‍ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के नए सीईओ होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार ने एक बार फिर ऐसा काम किया है जिसे लेकर चर्चाएं हो रही है. 1997 में प्रसार भारती के गठन के बाद पहली बार इस संस्‍था के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब इसे वर्किंग आईएएस बतौर फुल टाइम सीईओ मिला है. हालांकि इससे पहले भी प्रसार भारती में कई आईएएस सीईओ रहे हैं. लेकिन या तो रिटायर आईएएस को इसकी कमान मिली है या किसी सर्विंग आईएएस को उसका अतरिक्‍त प्रभार दिया गया है. लेकिन पहली बार किसी वर्किंग आईएएस को प्रसार भारती का सीईओ बनाए जाने से चर्चाएं हो रही हैं. मोदी सरकार ने इससे पहले भी कई पदों पर ऐसे नामों की नियुक्ति की है जिसने सभी को चौंकाया है. इसे पहले बीएस लाली, और जवाहर सरकार जैसे रिटायर आईएएस इसकी कमान संभाल चुके हैं. 

 मिनिस्‍ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के नए सीईओ होंगे. उनकी ये नियुक्ति प्रसार भारती और ब्राडकॉस्टिंग एक्‍ट के सब सेक्‍शन 1 और 4 के तहत की गई है. सलेक्‍शन कमिटी की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने उनके अपांइटमेट को मंजूरी दे दी.

President appoints Gaurav Dwivedi, after due recommendation by the Selection Committee, as Executive Member (Chief Executive Officer) of @prasarbharati for a five-year term.

He is an Indian Administrative Service officer, Batch of 1995, of the Chattisgarh cadre. pic.twitter.com/7Yrvs1UA1Y

 

छत्‍तीसगढ कैडर के अधिकारी गौरव इससे पहले भी कई पदों पर काम कर चुके हैं, जिसमें केरल, छत्‍तीसगढ और मध्‍य प्रदेश जैसे राज्‍य शामिल हैं. जहां वो विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गौरव इन राज्‍यों में काम करने के साथ साथ मसूरी स्थित आईएएस अकादमी में भी बतौर फैकल्‍टी मेंबर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वो मौजूदा समय में केन्‍द्र सरकार के MY Gov के सीईओ पद पर तैनात थे. वो यहां पब्लिक इंगेजमेंट प्‍लेटफॉर्म का काम देख रहे थे. उन्‍हें एडमिनिस्‍ट्रेशन में बेहतरीन सेवा के लिए प्रधानमंत्री एक्‍सीलेंस अवार्ड इन एडमिनिस्‍ट्रेशन भी मिल चुका है.

इससे पहले शशि शेखर वमपति प्रसार भारती के सीईओ रह चुके हैं. वो यहां 2017 से लेकर 2022 तक इस पर रहे. वामपति के रिटायर होने के बाद इस पद की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दूरदर्शन के डीजी मयंक अग्रवाल को दे दी गई थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 day ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

2 days ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

2 days ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

8 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 hours ago