होम / अप्वाइंटमेंट / एग्रोकॉर्प इंडिया ने मेजर राजीव यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी, कंपनी का COO बनाया

एग्रोकॉर्प इंडिया ने मेजर राजीव यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी, कंपनी का COO बनाया

भारतीय सेना में 6 साल अपनी सेवाएं देने के बाद मेजर यादव ने कारगिल, ओलाम, कॉफ्को और यूनाइटेड ब्रेवरीज जैसी बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सिंगापुर के एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल की सहायक कंपनी एग्रोकॉर्प इंडिया ने मेजर राजीव यादव को अपना नया COO नियुक्त किया है. एग्रो कार्प के साथ अपनी नई पारी शुरू करने से पहले मेजर यादव ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (सप्लाई चेन) के पद पर थे. मेजर यादव यहां मक्का, चावल, धान, सोयाबीन, एसबीएम, आरएसएम, हल्दी, बाजरा, गेहूं आदि सहित कई कमोडिटीज की सप्लाई चेन का काम देख रहे थे. ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हुए मेजर यादव को पिछले साल गोवा में आयोजित ग्लोब ऑयल इंडिया/शुगर समिट में "इमर्जिंग लीडर इन सप्लाई चेन ऑफ फूड, फीड एंड एडिबल ऑयल के खिताब से सम्मानित किया जा चुका है. 

कमोडिटी ट्रेडिंग का लंबा अनुभव
भारतीय सेना में 6 साल अपनी सेवाएं देने के बाद मेजर यादव ने कारगिल, ओलाम, कॉफ्को और यूनाइटेड ब्रेवरीज जैसी बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. मेजर राजीव यादव इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) के एलुमिनाई हैं. भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद मेजर यादव को करीब दो दशक से ज्यादा समय से कमोडिटी ट्रेडिंग का लंबा अनुभव है. उन्हें प्रोक्योरमेंट, सोर्सिंग, सेल्स आदि जैसे कार्य बखूबी आते हैं. मेजर यादव भारत के अलावा इंटरनेशल लेवल पर भी अनाज की ट्रेडिंग के विशेषज्ञ हैं. वे तिलहन और दालों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के भी अच्छे जानकार हैं. 

50 से ज्यादा देशों में सक्रिय
गौरतलब है कि सिंगापुर की मल्टीनेशनल कंपनी एग्रो कॉर्प ग्लोबल एग्री बिजनेस सेक्टर में कई सालों से काम कर रही है. फिलहाल कंपनी 50 से ज्यादा देशों में सक्रिय है. इस कंपनी का मुख्यालय सिंगापुर में हैं. कंपनी का टर्नओवर 3 अरब डॉलर (करीब 25 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा है. यह कंपनी अनाज, दाल, चीनी, चावल, कॉटन, तिलहन, एनीमल फूड और प्लांट बेस्ड प्रोटीन सहित 30 से ज्यादा उत्पादों के कारोबार से जुड़ी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago