होम / अप्वाइंटमेंट / जवाहर यादव में ऐसी क्या खूबी है जो CM ने दूसरी बार बनाया OSD? ये है जवाब

जवाहर यादव में ऐसी क्या खूबी है जो CM ने दूसरी बार बनाया OSD? ये है जवाब

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जवाहर यादव को दूसरी बार अपना OSD नियुक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जवाहर यादव को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है. यह दूसरा मौका है जब वह CM के OSD की जिम्मेदारी निभाएंगे. यादव को CM खट्टर का खास समझा जाता है. बताया जाता है कि मनोहर लाल खट्टर जवाहर यादव पर काफी विश्वास करते हैं. वह यादव के कामकाज से काफी प्रभावित है, इसलिए उन्हें दोबारा अपना OSD नियुक्त किया है.   

ऐसा रहा है यादव का सफर
जवाहर यादव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं और वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का कार्यभार भी देख चुके हैं. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद यादव को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया था. जवाहर यादव 2008 से 20110 तक भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2013 में यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में BJP की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री के OSD के रूप में भी कार्य किया. 

विरोध के चलते हुई थी विदाई  
2014 में जब भाजपा हरियाणा में सत्ता में आई थी तो जवाहर यादव पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहली तैनाती हुई थी. जवाहर यादव सीएम के प्रिंसिपल ओएसडी रहे नीरज दफ्तुआर के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे. नीरज ने पिछले साल अक्टूबर में चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) को अलविदा कह दिया था. उनके जाने के बाद से ओएसडी का पद खाली था. जवाहर यादव की गिनती सीएम के करीबियों में होती है. हालांकि, बताया जाता है कि पहले कार्यकाल में उन्हें प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों के विरोध के चलते सीएमओ से हटाना पड़ा था.

ABVP से भी रहे हैं जुड़े  
लेखक और राजनेता जवाहर यादव को कई अलग-अलग क्षेत्रों का अनुभव है. वह एक बहुआयामी, ऊर्जावान राजनेता हैं, जो वंचितों की आवाज बुलंद करते हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी भी रहे हैं. इस दौरान, उन्होंने छात्रों से संबंधित कई मुद्दों को को पुरजोर तरीके से उठाया था. जिसमें, नकली मार्कशीट और फर्जी एससी / एसटी प्रमाण पत्र को उजागर करना, दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की काउंसलिंग करना और कॉलेजों में छात्रों की रैगिंग को गैरकानूनी घोषित करना, प्रमुख थे.

इस महत्वपूर्ण पदों पर किया काम
यादव ने एबीवीपी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए. वह पहले ABVP फिर BJYM हरियाणा के अध्यक्ष बने. हरियाणा में, जवाहर यादव राजनीतिक संचार के लिए सोशल मीडिया को टूल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पहचाने जाते थे. उन्होंने अपने 20 साल के राजनीतिक करियर के दौरान भाजपा में विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी में कार्यरत हैं.  

चुनाव की तैयारी में CM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 2024 चुनावों से पहले लगातार अपनी टीम को मजबूत करते हुए अपने सभी पुराने विश्वसनीय साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं. जवाहर यादव की नियुक्ति इसी का हिस्सा है. इससे पहले, CM ने तरुण भंडारी को पब्लिसिटी एजवाइजर और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन बीबी भारती को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

5 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

23 hours ago

द प्लान बियॉन्ड ने प्रियंका अरोड़ा को बनाया फाउंडिंग CMO

कंपनी में संस्थापक सदस्य और सीएमओ के रूप में प्रियंका अरोड़ा भारत में फैमिली कंटिन्यूटी श्रेणी के निर्माण की दिशा में काम करेंगी.

1 day ago

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

2 days ago

Tenon Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए संजय बावेजा

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति उसकी तकनीक-आधारित विकास रणनीति को नई गति देगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

6 days ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

1 hour ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

32 minutes ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

5 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

4 hours ago