✕

होम / अप्वाइंटमेंट / IIM कोलकाता के निदेशक ने दिया इस्‍तीफा, 2021 में संभाला था पदभार 

IIM कोलकाता के निदेशक ने दिया इस्‍तीफा, 2021 में संभाला था पदभार 

आईआईएम कोलकाता के निदेशक की नियुक्ति 2021 में हुई थी. 2021 में उन्‍होंने सुबीर भट्टाचार्य के इस्‍तीफा देने के बाद पदभार ग्रहण किया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्‍थान इंडियन इंस्‍टीट्यूयूटऑफ मैनेजमेंट के निदेशक उत्‍तम कुमार सरकार ने इस्‍तीफा दे दिया है. इंडस्‍ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने एक हफ्ते पहले अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था. उन्‍हें ये जिम्‍मेदारी वर्ष 2021 में मिली थी जब सुबीर भट्टाचार्य ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था. सुबीर भट्टाचार्य संस्‍थान में डॉयरेटर इन चार्ज के पद पर काम कर रहे थे. 

तीन बार रह चुके हैं फैकल्‍टी 
उत्‍तम कुमार आईआईएम कोलकाता में तीन बार फैकल्‍टी रह चुके हैं. सबसे पहले वो 1997 से 2000 तक फैकल्‍टी रहे, उसके बाद 2002 से 2006 तक फैकल्‍टी रह चुके हैं, उसके बाद 2008 से अब तक वो बतौर फैकल्‍टी काम कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वो ,एक हफ्ते पहले ही इस्‍तीफा दे चुके है. 

कहां से हुई है उत्‍तम सरकार की एजुकेशन? 
आईआईएम के निदेशक पद से इस्‍तीफा देने वाले उत्‍तम सरकार ने बी टेक, एम टेक और पीएचडी की डिग्री आईआईटी खड़गपुर से ली है. वो सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में रिसर्च कर चुके हैं, जो कई अन्‍तराष्‍ट्रीय पब्लिकेशन में छप चुकी हैं. उन्‍हें भारत में की-लीडरशिप जैसे विषयों की बेहतर समझ है. यही नहीं उन्‍हें कई यूनिवर्सिटी से लेकर दुनियाभर के एकेडमिक का भी बेहतर अनुभव है. 

देश के नामी प्रबंध संस्‍थानों में शामिल है IIM कोलकाता
हमारे देश में स्थित NIRF की 2023 की रैकिंग के अनुसार देश के टॉप 10 प्रबंध संस्‍थानों में जिन आईआईएम का नाम शामिल है उनमें आईआईएम अहमदाबाद पहले नंबर पर, आईआईएम बैंग्‍लुरु दूसरे नंबर पर और आईआईएम कोझीकोड़ तीसरे नंबर पर,  कोलकाता चौथे नंबर पर और आईआईएम दिल्‍ली पांचवे नंबर पर है.
 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

10 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

13 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

10 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

10 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

13 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

13 hours ago