✕

होम / अप्वाइंटमेंट / एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीईओ होंगे दीपक राजावत, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीईओ होंगे दीपक राजावत, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

एयरलाइन के मौजूदा सीएफओ दीपक राजावत को नया सीईओ नियुक्त किया गया है. विमानन क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राजावत विस्तारा में भी कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 hours ago

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में दीपक राजावत की नियुक्ति की घोषणा की है. वह 1 दिसंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. फिलहाल राजावत एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के पद पर कार्यरत हैं.

यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है, जब एयरलाइन अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ एयर इंडिया समूह के भीतर एकीकरण को भी मजबूत कर रही है. सीएफओ के रूप में राजावत एयरलाइन के वित्तीय प्रबंधन और विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल रहे हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनुसार, राजावत को विमानन, वित्त, वाणिज्यिक परिचालन और रणनीतिक योजना के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने एयरलाइन की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और समूह के भीतर उसके विकास एवं एकीकरण में अहम भूमिका निभाई है.

विस्तारा में भी संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां

एयर इंडिया एक्सप्रेस से जुड़ने से पहले राजावत विस्तारा के साथ उसकी शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं. टाटा समूह की इस पूर्व एयरलाइन में उन्होंने कॉरपोरेट प्लानिंग, विमान अधिग्रहण और वित्त से जुड़े कई नेतृत्वकारी पदों पर काम किया.

इसके बाद उन्होंने विस्तारा में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) की जिम्मेदारी संभाली. इस दौरान वह राजस्व प्रबंधन, नेटवर्क प्लानिंग, बिक्री एवं वितरण, साझेदारी और गठबंधन जैसे कामों की देखरेख कर रहे थे. इसके अलावा उत्पाद विकास, इन-फ्लाइट सेवाएं, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और ग्राहक अनुभव से जुड़ी जिम्मेदारियां भी उनके पास थीं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने नियुक्ति पर कहा कि राजावत के पास वित्तीय विशेषज्ञता, वाणिज्यिक समझ और टाटा समूह की एयरलाइंस में काम करने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने कहा कि विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों की विकास यात्रा में करीब से काम करने के कारण राजावत को आने वाले अवसरों और समूह की बदलाव संबंधी प्राथमिकताओं की अच्छी समझ है.

अग्रवाल के मुताबिक, राजावत का नेतृत्व एयरलाइन की विकास गति को बनाए रखने और एयर इंडिया समूह के भीतर तालमेल को मजबूत करने में मददगार होगा.

ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

नियुक्ति पर दीपक राजावत ने कहा कि वह एयरलाइन के विकास के एक महत्वपूर्ण चरण में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनका लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना और एयरलाइन को तकनीक आधारित, कुशल एवं किफायती विमानन कंपनी के रूप में विकसित करना होगा.

उन्होंने कहा कि वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्रतिभाशाली टीम और एयर इंडिया समूह के नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उनका उद्देश्य ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत करना और एयरलाइन को अधिक नवोन्मेषी एवं तकनीक आधारित बनाना है.

48 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच

एयर इंडिया एक्सप्रेस फिलहाल रोजाना करीब 585 उड़ानों का संचालन करती है. इसके नेटवर्क में 48 घरेलू और दक्षिण, दक्षिण-पूर्व तथा पश्चिम एशिया के 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शामिल हैं. एयरलाइन के मुताबिक, उसके बेड़े में बोइंग 737 और एयरबस ए320 परिवार के कुल 108 विमान हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SML महिंद्रा में आशीष कुंद्रा बने ट्रक्स और बसों के मार्केटिंग हेड

इससे पहले वह महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में फार्म मशीनरी बिजनेस के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस पद पर उन्होंने करीब चार साल तक काम किया.

1 day ago

महिंद्रा के फार्म डिवीजन की मार्केटिंग हेड बनीं नेहा आनंद, 1 दिसंबर से संभालेंगी नई जिम्मेदारी

नेहा आनंद 2021 में महिंद्रा से जुड़ी थीं. उन्हें विभिन्न उद्योगों में काम करने का 24 साल से अधिक का अनुभव है. कंपनी में अब तक वह कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

1 day ago

AudienceConnect ने गंधर्व सचदेवा को बनाया सीनियर VP, संभालेंगे बिक्री और विस्तार की रणनीति

सचदेवा को एडटेक (AdTech) और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है. उन्हें डिजिटल विज्ञापन, प्रोग्रामेटिक मीडिया, बिजनेस डेवलपमेंट और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता हासिल है.

1 day ago

आकाश खोखर बने AdCounty Media के वाइस प्रेसिडेंट, संभालेंगे विज्ञापनदाता बिक्री की कमान

इस भूमिका में वह कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट और बिक्री में वृद्धि की जिम्मेदारी संभालेंगे. आकाश को डिजिटल विज्ञापन और एडटेक (AdTech) क्षेत्र में 11 वर्षों का अनुभव है.

1 day ago

Tribes ने अभिषेक काबरा को बनाया स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट और एक्विजिशन का प्रमुख, विस्तार पर कंपनी का जोर

मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कंपनी डिजिटल, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी कारोबार में बढ़ाएगी मौजूदगी; मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में भी विस्तार की तैयारी

1 day ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी रह सकती है गिरावट, 80 अंक टूटा गिफ्ट निफ्टी; इन 17 शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61 फीसदी गिरकर 82,031.81 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 159.45 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 25,227.95 के स्तर पर आ गया था.

2 hours ago

भारत ने इटली से मांगा जहाजों की रीसाइक्लिंग में सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी के साथ बैठक में भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड को यूरोपीय आयोग की मंजूरी दिलाने का मुद्दा उठाया. दोनों देशों ने मौजूदा 20 अरब यूरो के व्यापार लक्ष्य को बढ़ाकर 50 अरब यूरो करने का प्रस्ताव रखा है.

2 hours ago

समुद्र में और मजबूत होगी भारतीय नौसेना, इजराइल के साथ 1,976 करोड़ रुपये का रक्षा समझौता

दुश्मन की मिसाइलों और हवाई हमलों से युद्धपोतों की सुरक्षा होगी मजबूत, रक्षा मंत्रालय ने इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये की डील की है. इसके तहत बाराक मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को आधुनिक बनाया जाएगा.

2 hours ago

एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीईओ होंगे दीपक राजावत, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

एयरलाइन के मौजूदा सीएफओ दीपक राजावत को नया सीईओ नियुक्त किया गया है. विमानन क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राजावत विस्तारा में भी कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं.

2 hours ago

समुद्री सुरक्षा से सप्लाई चेन तक, भारत-आसियान सहयोग बढ़ाने पर PM मोदी का जोर; नाविकों की सुरक्षा के लिए नई पहल

यह पहल पश्चिम एशिया और काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता के बीच महत्वपूर्ण है. इन हमलों में कई भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है.

1 day ago