✕

होम / अप्वाइंटमेंट / Tribes ने अभिषेक काबरा को बनाया स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट और एक्विजिशन का प्रमुख, विस्तार पर कंपनी का जोर

Tribes ने अभिषेक काबरा को बनाया स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट और एक्विजिशन का प्रमुख, विस्तार पर कंपनी का जोर

मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कंपनी डिजिटल, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी कारोबार में बढ़ाएगी मौजूदगी; मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में भी विस्तार की तैयारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 hours ago

इंटीग्रेटेड मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कंपनी Tribes ने अपनी विकास रणनीति को मजबूत करने के लिए अभिषेक काबरा को स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट, एक्विजिशन और कंप्लायंस का प्रमुख नियुक्त किया है. कंपनी अब अपने मौजूदा कारोबार के विस्तार के साथ नए क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाश रही है. इसके तहत डिजिटल और सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, सस्टेनेबिलिटी सॉल्यूशंस, रेप्युटेशन मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है.

Tribes का कारोबार आउट-ऑफ-होम (OOH) एडवर्टाइजिंग, एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और ब्रांड एक्सपीरियंस जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है. कंपनी अब रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और साझेदारी के जरिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करना चाहती है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी मजबूत करने पर भी काम किया जा रहा है.

नए कारोबार और अधिग्रहण पर कंपनी का फोकस

Tribes के चेयरमैन गौर गुप्ता ने कहा कि कंपनी की पहचान स्वतंत्र सोच, एकीकृत कारोबारी मॉडल और विविध सेवाओं से है. उनका मानना है कि भारतीय उद्यमशीलता, तेजी से फैसले लेने की क्षमता और अलग-अलग कारोबारी क्षमताओं को एक साथ जोड़ने की ताकत कंपनी को प्रतिस्पर्धी बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स मार्केटिंग, डिजिटल इकोसिस्टम, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी सॉल्यूशंस, रेप्युटेशन एडवाइजरी और अपनी टेक्नोलॉजी क्षमताओं के विकास में कंपनी के लिए नए अवसर हैं. Tribes का लक्ष्य केवल कारोबार का आकार बढ़ाना नहीं, बल्कि एक ऐसी इंटीग्रेटेड और भविष्य के लिए तैयार मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन कंपनी बनाना है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूत पहचान हो.

गुप्ता ने अभिषेक काबरा की नियुक्ति पर कहा कि कारोबार को विकसित करने और विस्तार देने के साथ रणनीतिक निवेश एवं अधिग्रहण के क्षेत्र में उनका अनुभव कंपनी की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगा.

अभिषेक काबरा के पास 22 साल से ज्यादा का अनुभव

अभिषेक काबरा को वित्तीय प्रबंधन, कॉरपोरेट रणनीति, बिजनेस ऑपरेशंस, फंड जुटाने और मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) के क्षेत्रों में 22 साल से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वह Ogilvy & Mather, Milestone Brandcom (अब Dentsu के तहत Posterscope) और Ideacafe Agency जैसी कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाएं निभा चुके हैं.

अपनी नई भूमिका में काबरा, गौर गुप्ता और Tribes की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर रणनीतिक निवेश से जुड़े फैसलों, वित्तीय निगरानी और कारोबारी अनुपालन को मजबूत करने पर काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारियों में संभावित अधिग्रहण के अवसरों की पहचान, दूसरी कंपनियों की कारोबारी क्षमताओं का मूल्यांकन और रणनीतिक साझेदारी विकसित करना भी शामिल होगा.

इसके अलावा वह कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और नए कारोबारी क्षेत्रों में विविधीकरण के लिए जरूरी वित्तीय एवं परिचालन ढांचा तैयार करने पर भी ध्यान देंगे.

तकनीक और डिजिटल बदलाव से नए अवसर

नियुक्ति पर अभिषेक काबरा ने कहा कि Tribes की उद्यमशीलता, स्वतंत्र कार्यशैली और एक एकीकृत मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन कंपनी के रूप में विकसित होने की महत्वाकांक्षा उन्हें आकर्षित करती है.

उन्होंने कहा कि मार्केटिंग इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहा है. टेक्नोलॉजी, डिजिटल एंगेजमेंट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और ब्रांड एक्सपीरियंस के नए तरीकों से विकास के कई अवसर पैदा हो रहे हैं. वह कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और साझेदारी के जरिए टिकाऊ और लाभदायक विकास को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TVS मोटर में बड़ा बदलाव, अनिरुद्ध हलदर संभालेंगे भारत का टू-व्हीलर कारोबार; गौरव गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव गुप्ता का इस्तीफा 24 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा, कंपनी ने अनिरुद्ध हलदर को तत्काल प्रभाव से सौंपी नई जिम्मेदारी

3 days ago

नोएल टाटा की जगह टी वी नरेंद्रन संभालेंगे टाटा इंटरनेशनल की कमान, चेयरमैन एमेरिटस बने नोएल

टाटा ग्रुप की ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 12 नवंबर से नेतृत्व परिवर्तन प्रभावी हो गया है. 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद नोएल टाटा टाटा ग्रुप की छह कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं. हालांकि, वह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर बने रहेंगे.

4 days ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुचि सूरी को सौंपी ऑटोमोटिव बिजनेस की सेल्स और मार्केटिंग की कमान

शुचि सूरी फिलहाल महिंद्रा एक्सपीरियंस की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं. वह 1 अप्रैल 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगी.

6 days ago

उबर में जयति डे को मिली नई जिम्मेदारी, ग्लोबल कम्युनिकेशंस एनालिटिक्स एंड इनसाइट्स की बनीं डायरेक्टर

फ्लिपकार्ट में सीनियर डायरेक्टर और प्रोडक्ट एनालिटिक्स प्रमुख रह चुकी हैं जयति डे, अमेजन में भी कर चुकी हैं काम

6 days ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

1 week ago


बड़ी खबरें

Hugging Face पर AI एजेंट्स के साइबर हमले को लेकर OpenAI पर मुकदमा, कैलिफोर्निया ने लगाए सुरक्षा में चूक के आरोप

कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.

2 hours ago

SML महिंद्रा में आशीष कुंद्रा बने ट्रक्स और बसों के मार्केटिंग हेड

इससे पहले वह महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में फार्म मशीनरी बिजनेस के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस पद पर उन्होंने करीब चार साल तक काम किया.

3 hours ago

अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था.

5 hours ago

पांच तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच सकती है GDP ग्रोथ, Q2 में 7.5% रहने का अनुमान: इक्रा

इक्रा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी रही GDP वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 7.5 फीसदी रह सकती है. कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर में सबसे ज्यादा गिरावट का अनुमान है.

3 hours ago

महिंद्रा के फार्म डिवीजन की मार्केटिंग हेड बनीं नेहा आनंद, 1 दिसंबर से संभालेंगी नई जिम्मेदारी

नेहा आनंद 2021 में महिंद्रा से जुड़ी थीं. उन्हें विभिन्न उद्योगों में काम करने का 24 साल से अधिक का अनुभव है. कंपनी में अब तक वह कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

3 hours ago