होम / अप्वाइंटमेंट / AudienceConnect ने गंधर्व सचदेवा को बनाया सीनियर VP, संभालेंगे बिक्री और विस्तार की रणनीति
AudienceConnect ने गंधर्व सचदेवा को बनाया सीनियर VP, संभालेंगे बिक्री और विस्तार की रणनीति
सचदेवा को एडटेक (AdTech) और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है. उन्हें डिजिटल विज्ञापन, प्रोग्रामेटिक मीडिया, बिजनेस डेवलपमेंट और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता हासिल है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 hours ago
AI आधारित प्रोग्रामेटिक एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म AudienceConnect ने गंधर्व सचदेवा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड स्ट्रैटेजी) नियुक्त किया है. अपनी नई भूमिका में वह कंपनी की बिक्री, बिजनेस डेवलपमेंट और ग्रोथ स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगे. कंपनी अपने वैश्विक कारोबार का विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है.
सचदेवा को एडटेक (AdTech) और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले Hybrid, Times Internet, Mediascope और दैनिक जागरण जैसी प्रमुख कंपनियों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभा चुके हैं. उन्हें डिजिटल विज्ञापन, प्रोग्रामेटिक मीडिया, बिजनेस डेवलपमेंट और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता हासिल है.
AudienceConnect में वह क्लाइंट्स के साथ संबंध मजबूत करने, एजेंसी पार्टनरशिप विकसित करने, नए कारोबारी अवसर तलाशने और कंपनी की आय बढ़ाने पर काम करेंगे. वह कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर बाजार में उसकी मौजूदगी मजबूत करने और बिक्री रणनीति को कारोबारी लक्ष्यों के अनुरूप बनाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
AudienceConnect के संस्थापक और CEO पुलकित नारायण ने कहा कि गंधर्व सचदेवा का रणनीतिक नजरिया, उद्योग का अनुभव और विज्ञापन जगत में हो रहे बदलावों की समझ कंपनी की लीडरशिप टीम को मजबूती देगी. कंपनी के वैश्विक विस्तार के साथ उनकी विशेषज्ञता पार्टनरशिप मजबूत करने और विकास को गति देने में अहम होगी.
नियुक्ति पर गंधर्व सचदेवा ने कहा कि डिजिटल विज्ञापन और एडटेक उद्योग में पिछले दो दशकों के दौरान बड़े बदलाव हुए हैं और अब यह क्षेत्र एक नए परिवर्तन के दौर में प्रवेश कर रहा है. उनके मुताबिक, टेक्नोलॉजी, डेटा और ऑडियंस की बेहतर समझ को एक साथ लाकर ब्रांड्स के लिए सार्थक कारोबारी परिणाम हासिल करने की बड़ी संभावना है. उन्होंने AudienceConnect की योजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योग के साथ संबंध मजबूत करने और नए अवसर तलाशने को लेकर उत्साह जताया.
यह नियुक्ति AudienceConnect के विकास के अगले चरण का हिस्सा है. कंपनी प्रोग्रामेटिक विज्ञापन, रिच मीडिया, ऑडियंस इंटेलिजेंस, कनेक्टेड टीवी (CTV) और AI आधारित कॉन्टेक्स्चुअल एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है. कंपनी को उम्मीद है कि सचदेवा का अनुभव उसकी लीडरशिप और विकास योजनाओं को मजबूती देगा.
टैग्स