होम / अप्वाइंटमेंट / आकाश खोखर बने AdCounty Media के वाइस प्रेसिडेंट, संभालेंगे विज्ञापनदाता बिक्री की कमान
आकाश खोखर बने AdCounty Media के वाइस प्रेसिडेंट, संभालेंगे विज्ञापनदाता बिक्री की कमान
इस भूमिका में वह कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट और बिक्री में वृद्धि की जिम्मेदारी संभालेंगे. आकाश को डिजिटल विज्ञापन और एडटेक (AdTech) क्षेत्र में 11 वर्षों का अनुभव है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 hours ago
AdCounty Media ने आकाश खोखर को विज्ञापनदाता बिक्री (Advertiser Sales) का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. इस भूमिका में वह कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट और बिक्री में वृद्धि की जिम्मेदारी संभालेंगे. आकाश को डिजिटल विज्ञापन और एडटेक (AdTech) क्षेत्र में 11 वर्षों का अनुभव है.
इससे पहले आकाश 3.14 में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (ग्रोथ) के पद पर कार्यरत थे. उन्हें मोबाइल सेल्स मैनेजमेंट, पार्टनरशिप और अलायंस, एफिलिएट मार्केटिंग तथा मोबाइल वैल्यू-एडेड सर्विसेज (VAS) जैसे क्षेत्रों में भी काम करने का अनुभव है.
AdCounty Media के सह-संस्थापक और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर डेल्फिन वर्गीज ने कहा कि डिजिटल विज्ञापन, प्रोग्रामेटिक मीडिया और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में आकाश का अनुभव कंपनी के लिए उपयोगी साबित होगा. उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस मार्केटिंग में उनकी विशेषज्ञता से कंपनी को वैश्विक स्तर पर अपने विज्ञापन कारोबार का विस्तार करने और सतत विकास को गति देने में मदद मिलेगी.
आकाश खोखर ने कहा कि विज्ञापन उद्योग तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी, डेटा और ऑटोमेशन ब्रांड्स के अपने दर्शकों से जुड़ने के तरीके को बदल रहे हैं. ऐसे में उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नवाचार और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना जरूरी होगा.
टैग्स