✕

होम / यूटिलिटी / RBI के इस फैसले से ज्यादा सुरक्षित होंगे आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड!

RBI के इस फैसले से ज्यादा सुरक्षित होंगे आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड!

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा यूजर के बैंक स्तर पर CoFT (कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन) का सुझाव दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) द्वारा एक फैसला लिया गया था और माना जा रहा है कि इस फैसले की बदौलत ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए अब आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड ज्यादा सुरक्षित हो पायेंगे. हम RBI द्वारा शुरू की गई CoFT (कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन) सुविधा के बारे में बात कर रहे हैं. 

RBI ने की थी CoFT की घोषणा
हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा यूजर के बैंक स्तर पर CoFT (कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन) की सुविधा का सुझाव दिया गया था. CoFT का सुझाव देने के साथ-साथ गवर्नर शक्तिकांत दास ने कार्ड की टोकनाइजेशन के फायदों और उसको अपनाए जाने के बारे में भी बताया है. आपको बता दें कि RBI ने टोकनाइजेशन की फाइल के लिए नए चैनलों की घोषणा की थी. इसका मतलब ये है कि क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या फिर ऐप पर जाकर ही कार्ड टोकन जनरेट कर सकते हैं. अभी अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कार्ड टोकन जनरेट करना होता है तो आप ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की साईट पर जाकर ही ऐसा कर सकते हैं. 

CoFT की बदौलत हुआ ये फायदा
ई-कॉमर्स या फिर मर्चेंट के पोर्टल पर जनरेट होने वाले टोकन के मुकाबले यह काफी सुरक्षित विकल्प होगा और इससे डाटा सिक्योरिटी की उलझनें भी खत्म हो जाती हैं. RBI के इस फैसले से कस्टमर्स को अपने कार्ड के टोकन को मैनेज करने और उन्हें नियंत्रित करने में भी ज्यादा सुविधा होगी. RBI ने सबसे पहले CoFT को सितंबर 2021 में लोगों के सामने रखा था और 1 अक्टूबर 2022 से इसे लागू करना भी शुरू कर दिया था. अभी तक 56 करोड़ से ज्यादा टोकन के बारे में रिपोर्ट की जा चुकी है और इनके माध्यम से लगभग 5 लाख करोड़ रुपयों की कीमत के ट्रांजेक्शन किये जा चुके हैं. टोकनाइजेशन की मदद से ट्रांजेक्शन ज्यादा सुरक्षित भी हुए हैं और ट्रांजेक्शन का अप्रूवल रेट भी बढ़ा है. 

टोकन जनरेट करना हुआ आसान
अभी तक कार्डहोल्डर को हर मर्चेंट या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकार सबके लिए अलग से टोकन जनरेट करने पड़ते थे. इसमें समय भी ज्यादा लगता था और यूजर्स को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था. लेकिन अब कार्डहोल्डर के बैंक के स्तर पर टोकन बनाये जायेंगे और फिर पहले से मौजूद ई-कॉमर्स अकाउंटों के साथ उन्हें जोड़ा जाएगा. इससे टोकनाइजेशन के डुप्लीकेट होने का खतरा भी दूर हो जाएगा और ट्रांजेक्शन की सुरक्षा भी पहले से बेहतर होगी.
 

यह भी पढ़ें: झटका: Spotify पर लद गए Free के दिन, इस तरह होगी जेब ढीली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago