✕

होम / यूटिलिटी / दुनिया का सबसे बड़ा 'भारतीय लग्जरी रिवर क्रूज': 50 दिन, 4000 किमी. का सफर

दुनिया का सबसे बड़ा 'भारतीय लग्जरी रिवर क्रूज': 50 दिन, 4000 किमी. का सफर

यह शानदार यात्रा 50 दिनों की होगी. यह लग्जरी क्रूज 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रवाना होगा और पटना, कोलकाता, बांग्लादेश की राजधानी ढाका से गुजरेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारत में अंतर्देशीय जलमार्ग के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक बड़ा काम करने जा रही है. सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी रिवर क्रूज चलाने का फैसला किया है, जो वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा. इस लग्जरी क्रूज का नाम 'गंगा विलास क्रूज' है, जिसमें यात्रियों की सुख-सुविधाओं के लिए सभी आधुनिक चीजें होंगी.

50 दिन में 4000 किमी. की यात्रा
यह शानदार यात्रा 50 दिनों की होगी. यह लग्जरी क्रूज 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रवाना होगा और पटना, कोलकाता, बांग्लादेश की राजधानी ढाका से गुजरते हुए 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ जिले के बोगीबील पहुंचेगा. 50 दिनों की यात्रा में यह क्रूज 4000 किमी. की दूरी तय करेगा.

50 से अधिक पर्यटक स्थलों का दौरा करेगा यह क्रूज
केंद्रीय बंदरगाह व जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'लाइवमिंट' को दिए एक इंटरव्यू में इस क्रूज यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "गंगा विलास क्रूज 50 दिनों की सबसे लंबी नदी यात्रा के दौरान वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 27 रिवर सिस्टम को कवर करेगा और विश्व धरोहर स्थलों सहित 50 से अधिक पर्यटक स्थलों का दौरा करेगा." उन्होंने कहा, "क्रूज सेवाओं सहित कोस्टल और रिवर शिपिंग का विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है. नदियों पर यात्री यातायात को बढ़ावा दिया जाएगा. अंतर्देशीय जलमार्ग प्रणालियों का विकास किया जाएगा, जिससे व्यापार और कार्गो सेवाओं की सुविधा बढ़ेगी. इस प्रयास से इस मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार में भी वृद्धि होगी."

कितना होगा किराया?
इस स्पेशल लग्जरी क्रूज यात्रा का किराया कितना होगा, ये तय नहीं है, लेकिन इसमें सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करने वाली. इस यात्रा के लिए किराये का निर्धारण ऑपरेटर लागत के आधार पर तय करेंगे. टिकट का दाम तय करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी.

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "लग्जरी क्रूज पर पर्यटक अलग-अलग प्लानिंग के साथ आते हैं. कुछ पर्यटक एक नियत दूरी तय करते हैं, जबकि कुछ पर्यटक पूरी यात्रा करना पसंद करते हैं. इस लग्जरी क्रूज सेवा में सभी प्रकार के पर्यटकों को सुविधा होगी." यानी यदि आप इस क्रूज से वाराणसी से पटना तक जाना चाहते हैं, तो आपको इसकी अनुमति होगी और आपसे उतनी दूरी का ही किराया लिया जाएगा.

यह क्रूज कितने दिन बाद पहुंचेगा पटना, कोलकाता और बोगीबील?
'गंगा विलास क्रूज' बांग्लादेश में 1100 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. भारत और बांग्लादेश के बीच इसे लेकर समझौता हो चुका है, जिसके अंतर्गत दोनों देशों के बीच व्यापार और पारगमन चैनल खोल दिया है, जो गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों को जोड़ता है. 'गंगा विलास क्रूज' 10 जनवरी को वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर और गाजीपुर से गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा और 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा. उसके अगले दिन यह बांग्लादेश के बाली में प्रवेश कर जाएगा और 15 दिन तक पड़ोसी देश में चलता रहेगा. कोलकाता से चलने के 31 दिन बाद यह बोगीबील (डिब्रूगढ़) पहुंचेगा.

VIDEO : अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा


टैग्स World’s Longest River Cruise
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago