✕

होम / यूटिलिटी / 75वें गणतंत्र पर महिला शक्ति के पराक्रम का प्रदर्शन, सैन्‍य हथियारों का किया नेतृत्‍व 

75वें गणतंत्र पर महिला शक्ति के पराक्रम का प्रदर्शन, सैन्‍य हथियारों का किया नेतृत्‍व 

हर साल तीनों सेनाओं के मार्च पास्‍ट और राज्‍यों की झांकी के बाद आने वाले मोटरसाइकिल दस्‍तों में भी इस बार महिलाओं के करतब देखने को मिले.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के कर्तव्‍यपथ पर 75वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में देश की महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन 140 करोड़ हिंदुस्‍तानियों को देखने को मिला. देश के महत्‍वपूर्ण सैन्‍य साजों सामान से लेकर राज्‍यों की झांकियों और मोटरसाइकिल पर महिला शक्ति ने जो प्रदर्शन किया उसने आज देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आधी आबादी के इस शानदार और नायाब प्रदर्शन पर पूरा गणतंत्र नाज कर रहा है. 

तीनों सेनाओं की ताकत में दिखी नारी शक्ति 
राजपथ जिसे अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है वहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की नारी शक्ति का जय उद्घोष देश के सामने सुनाई दिया. महिला शक्ति की थीम पर केन्द्रित इस बार के गणतंत्र दिवस पर तीनों सैन्‍य सेवाओं आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के महिला दस्तों  ने परेड में हिस्सा लिया. 15 महिला पायलट एयर फोर्स के फ्लाइ पास्ट का हिस्सा रहीं. इसी तरह केन्‍द्रीय पुलिस फोर्स (CAPF) की टुकड़ियों में भी सिर्फ महिलाएं हीं शामिल रहीं. 

हैरतअंगेज कारनामे करती दिखी महिलाएं
हर साल तीनों सेनाओं के मार्च पास्‍ट और राज्‍यों की झांकी के बाद आने वाले मोटरसाइकिल दस्‍तों में भी इस बार महिलाओं के करतब देखने को मिले. इसमें मुख्‍य तौर पर सीआरपीएफ, एसएसबी और बीएसएफ की डेयर डेविल्स महिलाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर देश दंग रह गया. महिलाओं की टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि जिसने सभी को एक पल के लिए ये भुला दिया कि ये महिलाएं हैं.  सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सीमा नाग ने अभिवादन फॉर्मेशन में वीआईपी गेस्ट को सलामी दी. 

फ्रांसीसी सेना के बैंड ने भी लिया हिस्‍सा 
इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्‍य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शामिल रहें. इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्‍य पथ में फ्रांसीसी सेना का बैंड भी शामिल हुआ. ये भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते सामरिक रिश्‍तों का ही असर है कि पिछले साल भारतीय वायु सेना और भारतीय सैनिकों ने भी हिस्‍सा लिया था.  

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में फिर सामने आया फिक्सिंग का मामला, घेर में तीसरी शादी करने वाला ये क्रिकेटर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago