✕

होम / यूटिलिटी / अब बिना किसी कार्ड के ATM से निकालें पैसे, जानें पूरा प्रॉसेस और चार्जेज

अब बिना किसी कार्ड के ATM से निकालें पैसे, जानें पूरा प्रॉसेस और चार्जेज

ATM में इस सुविधा के शुरू होते ही सबसे बड़ा फायदा साइबर फ्रॉड पर कंट्रोल होगा. मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप इस बात से अपडेट हैं कि ATM से पैसा निकालने के लिए अब आपको डेबिट कार्ड साथ ले जाने की जरूरत नहीं? यदि नहीं तो हम बताते हैं कि ये सच है. यदि आपके पास स्मार्टफोन है तब आपको अपने साथ डेबिट कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों को ATM में UPI की सुविधा दी है. इस सुविधा को ICCW (इंटऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल) कहते हैं. RBI ने भी सभी बैंकों को इस 
सुविधा को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा है.

क्या होगा फायदा
ATM में इस सुविधा के शुरू होते ही सबसे बड़ा फायदा साइबर फ्रॉड पर कंट्रोल होगा. जब कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं होगा तो उसकी स्कीमिंग का खतरा खत्म हो जाएगा. फिलहाल यह सुविधा रुपे डेबिट कार्ड पर मिल रही है. बहुत जल्द मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी.

क्या देना होगा अतिरिक्त पैसा?
क्या आपको इस फैसिलिटी के लिए एक्स्ट्रा पैसा देना होगा? तो इसका जवाब है नहीं. RBI ने साफ कहा है कि इस सुविधा के लिए ग्राहकों से कोई भी एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी. यह बिल्कुल डेबिड कार्ड की सुविधा की ही तरह काम करेगा.

डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर क्या है मौजूदा नियम
डेबिट कार्ड होल्डर जिस बैंक का कार्ड यूज कर रहे हैं, यदि उसी बैंक का ATM यूज कर रहे हैं तो वे महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. यदि दूसरे बैंक के ATM को यूज करते हैं तो महीने में मेट्रो शहर में 3 और अन्य शहरों में 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा यदि कोई ट्रांजेक्शन करते हैं तो प्रति ट्रांजेक्शन 21 रुपये देने पड़ते हैं. UPI सुविधा के इस्तेमाल में भी यही नियम लागू रहेगा.

ATM से UPI के जरिए कैसे निकालेंगे कैश
पहला स्टेप:  बैंक के ATM में जाकर withdrawal cash का ऑप्शन चुनें.
दूसरा स्टेप: withdrawal cash ऑप्शन को सलेक्ट करने के बाद UPI सलेक्ट करें.
तीसरा स्टेप:  UPI सलेक्ट करते ही स्क्रीन पर आपको एक QR कोड दिखेगा.
चौथा स्टेप: स्मार्टफोन पर UPI सपोर्टेड ऐप खोलें और ATM स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
पांचवां स्टेप: स्कैन करने के बाद आप अमाउंट डालें. ध्यान रखें कि आप अधिकतम 5000 रुपये निकाल सकते हैं.
छठा स्टेप: UPI पिन डालें
सातवां स्टेप: पिन डालने के बाद प्रोसीड बटन पर टैप कर दें.

इसके बाद मशीन से आपके लिए कैश निकल जाएगा. यह बहुत काम की सुविधा है और इससे फ्रॉड भी रोका जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

41 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago