होम / मीडिया सेंसेक्स / Lay-Off के सवाल पर बड़े Media House के CEO का ऐसा रहा जवाब

Lay-Off के सवाल पर बड़े Media House के CEO का ऐसा रहा जवाब

दुनियाभर में हो रहे ले ऑफ के बीच अब अमेरिका के नामी अखबार ने अगले साल के पहले क्‍वार्टर में होने वाले ले ऑफ से पहले हुई एक मीटिंग में कर्मचारियों के सवाल पर अखबार के CEO मीटिंग छोड़कर चले गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की कंपनियों में मौजूदा समय में या तो ले ऑफ हो रहा है या आने वाले दिनों में होने वाला है. इसी को लेकर अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्‍ट' में भी संभावित ले ऑफ को लेकर हुई एक मीटिंग में जैसे ही कर्मचारियों ने सवाल पूछा तो कंपनी के CEO मीटिंग छोड़कर चले गए. नैश होल्डिंग के मालिक जेफ बिजोस के निजी निवेश वाली इस कंपनी की ये मीटिंग एक घंटे तक चलने की संभावना थी. 'द वॉशिंगटन पोस्‍ट' 2023 के शुरुआती क्‍वार्टर में ले ऑफ कर सकती है.

कंपनी बंद कर चुकी है अपनी एक मैगजीन

'द वॉशिंगटन पोस्‍ट' अपनी संडे मैगजीन को बंद कर चुकी है और 11 कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा चुकी है. इस कंपनी के सीईओ और पब्लिशर फ्रेड रियॉन पहले ही कह चुके हैं कि अगले साल के पहले क्‍वार्टर में ले ऑफ जारी रह सकता है. रियॉन ने इसे लेकर ज्‍यादा तो नहीं कहा लेकिन इतना इशारा जरूर दिया कि अगले साल के शुरुआत में होने वाले ले ऑफ में 2500 कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जा सकता है. हालांकि उन्‍होंने कहा कि वो आने वाले समय में इस नुकसान की भरपाई के लिए नई नौकरियां देने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि कंपनी सभी कर्मचारियों को नहीं निकालने जा रही है.

नहीं लिए किसी भी इम्‍प्‍लोई के सवाल

अपनी बात कहने के बाद फ्रेड रियॉन ने कहा कि वो किसी का भी सवाल नहीं लेंगें और वो वहां से निकल गए. उनके मीटिंग छोड़कर जाने के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें इम्‍प्‍लोई उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहे लेकिन वो वहां से निकल गए. उन सभी इम्‍प्‍लोई ने सवाल पूछा कि आखिर वो लोगों की नौकरी को बचाने के लिए क्‍या कर रहे हैं ? क्‍या उन लोगों को भी मैग्‍जीन के कर्मचारियों की तरह ट्रीट किया जाएगा ? इस सवाल के जवाब में रियॉन थैंक यू वेरी मच कहकर वहां से निकल गए.

द वॉशिंगटन पोस्‍ट गिल्‍ड ने जताया आक्रोश

सवाल न लेकर मीटिंग छोड़कर जाने की इस घटना पर 'द वॉशिंगटन पोस्‍ट गिल्‍ड' ने आक्रोश व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सालों से इस इंस्‍टीट्यूट को अपनी सेवा दी है, उनके सवाल न लेना गलत है. उसने कहा कि कंपनी नए लोगों को लाने की बात कर रही है भले ही कई सालों से काम कर रहे लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़े.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

7 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

7 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

10 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

8 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

12 hours ago