✕

होम / यूटिलिटी / भारत में गेहूं के दामों में हुआ इजाफा, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

भारत में गेहूं के दामों में हुआ इजाफा, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

त्‍योहारी सीजन से पहले दामों में हुए इस इजाफे को लेकर जहां कुछ व्‍यापारी सरकार से खुले बाजार में गेहूं बेचने की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ इंपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अभी अगस्‍त का महीना चल रहा है और अगले कुछ महीनों में त्‍योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है.  लेकिन त्‍योहारी सीजन से पहले देश में गेहूं की मांग में जबर्दस्‍त इजाफा देखने को मिल रहा है. उसका नतीजा ये हुआ है कि अब गेहूं के दामों में इजाफा हो गया है. कीमतें पिछले 6 महीने के उच्‍चतम स्‍तर तक जा पहुंची हैं. इससे एक बार फिर  मुद्रास्‍फीती में इजाफे की आशंका बढ़ गई है. मंगलवार को गेहूं के दामों में इजाफा देखने को मिला  जिससे ये आशंका पैदा हो रही है.  

इस समस्‍या को लेकर क्‍या कह रहे हैं डीलर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीलरों का कहना है कि सीमित आपूर्ति और त्‍योहारी सीजन से पहले मजबूत मांग के कारण मंगलवार को भारतीय गेहूं की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिला. ये इजाफा इतना ज्‍यादा था कि इसने पिछले 6 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेहूं की कीमतों में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब इस साल पांच राज्‍यों में चुनाव होने हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इन बढ़ते दामों ने आयात शुल्‍क खत्‍म करने के लिए एक प्रकार से दबाव बना दिया है. 

रिजर्व बैंक की भी बढ़ी चुनौती 
गेहूं के दामों में हुई बढ़ोतरी ने केन्‍द्र सरकार से लेकर रिजर्व बैंक तक चिंता बढ़ा दी है. क्‍योंकि दोनों संस्‍थाएं महंगाई को कम करने को लेकर प्रयास कर रही हैं. गेहूं के दामों में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब 10 अगस्‍त तारीख को रिजर्व बैंक एक बार फिर रेपो रेट का ऐलान करने जा रहा है.  दिल्‍ली के एक कारोबारी का कहना है कि सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में, किसानों की आपूर्ति लगभग रुक गई है. आटा मिलों से बाजार को पर्याप्‍त आपूर्ति नहीं हो पा रही है. मध्य प्रदेश के इंदौर में गेहूं की कीमतें मंगलवार को 1.5% बढ़कर 25,446 रुपये ($307.33) प्रति मीट्रिक टन हो गईं, जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक है. पिछले चार महीनों में कीमतें लगभग 18% बढ़ी हैं.

सरकार को जारी करना चाहिए स्‍टॉक 
मुंबई के एक कारोबारी का कहना है कि सरकार को तुरंत खुले बाजार में गेहूं जारी करना चाहिए.इससे त्‍योहारी सीजन से पहले बाजार में पैदा हो रही शार्टेज को खत्‍म किया जा सकेगा. वहीं अगर सरकार के स्‍टॉक की स्थिति को देखें तो मौजूदा समय में सरकार के पास 28.3 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं का स्‍टॉक मौजूद है, जबकि पिछले साल की अगर स्थिति देखें तो ये स्‍टॉक 26.6 मिलियन टन था. एक अन्‍य डीलर का कहना है कि सरकार को इंपोर्ट करना चाहिए उसके बिना दामों में कमी नहीं आ पाएगी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago