✕

होम / यूटिलिटी / Credit, Debit कार्ड की सुरक्षा पर 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है नियम, आपको होगा फायदा

Credit, Debit कार्ड की सुरक्षा पर 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है नियम, आपको होगा फायदा

सेंट्रल बैंक अब 1 अक्टूबर से अपने कार्ड-ऑन-फाइल टोकननाइजेशन मानदंडों को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक 1 अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा को लेकर के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. कार्ड टोकनाइजेशन नाम के इन नियमों के लागू होने से आम जनता को फायदा होगा. सेंट्रल बैंक अब 1 अक्टूबर से अपने कार्ड-ऑन-फाइल टोकननाइजेशन मानदंडों को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कैसे होगी कार्ड की सुरक्षा

आरबीआई ने कार्ड टोकन के बारे में बताया कि कार्ड के जरिए लेनदेन करने पर आपके कार्ड का विवरण जैसे कि 16-अंकीय संख्या, नाम, समाप्ति तिथि और कोड जिन्हें आप भविष्य के भुगतानों के लिए पहले सहेजते थे, अब एक टोकन से बदल दिए जाएंगे. टोकन का उपयोग व्यापारी की वेबसाइट द्वारा लेनदेन के लिए किया जाता है.

क्या है कार्ड टोकनाइजेशन

आरबीआई की ओर से एक टोकन जारी किया जाएगा. इसमें एक यूनिक कोड के जरिए वास्तविक कार्ड डिटेल्स को बदलना है. ऐसा इसलिए क्योंकि लेनदेन के समय आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की एक्चुअल डिटेल्स मर्चेंट के पास नहीं जाएगी बल्कि एक नंबर जाएगा. सभी कंपनियों को कार्डहोल्‍डर्स की सभी मौजूदा जानकारी हटानी होगी. इसमें हर ट्रांजेक्शन के लिए अलग कोड होगा. आपको अपने कार्ड के डिटेल की जगह यूनीक कोड सेव करना होगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ महीने पहले मोबाइल फोन के अलावा लैपटॉप, डेस्कटॉप, घड़ी, बैंड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे कई गैजेट्स के लिए 'टोकनाइजेशन' कार्ड भुगतान सेवाओं का दायरा बढ़ाया था. आरबीआई ने कहा है कि कार्ड लेनदेन में सुविधा को जारी रखते हुए कार्ड्स के डेटा की सुरक्षा को और बेहतर किया जाएगा. 

कंपनियां या मर्चेंट नहीं कर पाएंगे कार्ड का डेटा स्टोर

फिलहाल कई कंपनियां और मर्चेंट ग्राहकों को कार्ड के जरिए लेनदेन पर उनके कार्ड का डेटा स्टोर करने के लिए मजबूर करती है. इससे कार्ड का डेटा चोरी होने का जोखिम बढ़ता है और साथ ही साइबर फ्रॉड होने के चांस रहते हैं. 

कम होंगे साइबर फ्रॉड

आरबीआई (RBI) ने इन फ्रॉड को रोकने के लिए सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड डेटा ऑनलाइन, पॉइंट-ऑफ-सेल और इन ऐप से होने वाले लेन-देन को एक ही में मर्ज कर एक यूनिक टोकन जारी करने को कहा है. अगर आप टोकनाइजेशन का ऑप्‍शन चुनते हैं तो आपको सिर्फ सीवीवी और ओटीपी डालना होगा. ग्राहकों के पास खुद को कॉन्टैक्टलेस, क्यूआर कोड या इन-ऐप परचेज जैसी किसी भी सर्विस के लिए रजिस्टर और डी-रजिस्टर करने का अधिकार होगा. एक कार्ड का इस्तेमाल कई मर्चेंट्स के लिए किया जा सकता है और एक मर्चेंट के लिए कई कार्ड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

VIDEO: भारत के इन 8 शहरों में 57 'Ghost Mall', क्या आप गए हैं इनमें कभी?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago