✕

होम / यूटिलिटी / RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है?

RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है?

भारत में जितने भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड हैं वो या तो RuPay Card हैं या Visa Card हैं या फिर MasterCard.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. उसने 14 जुलाई, 2021 को मास्टरकार्ड पर लगाए प्रतिबंधों को अब हटा दिया है. इस फैसले के बाद अब नए घरेलू ग्राहकों को डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड मास्टरकार्ड कार्ड जारी किया जा सकेगा. पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ये मास्टरकार्ड होता क्या है? भारतीय बाजार में कितने तरह के कार्ड मौजूद हैं और उन सभी में अंतर क्या है? हम आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी देंगे.

तीन तरह के कार्ड
भारत में जितने भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड हैं वो या तो RuPay Card हैं या Visa Card हैं या फिर MasterCard. क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया था? यदि नहीं तो अभी अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड निकालकर चेक कर लें. आपको जवाब मिल जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि सभी कार्ड का तो एक ही काम है या तो स्वैप करना या फिर ऑनलाइन पेमेंट करना तो फिर इन तीनों में क्या अंतर है?

RuPay Card : यह भारत का अपना डोमेस्टिक नेटवर्क है जो इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क की तरह बनाया गया है. इसे NPCI (National Payments Corporation of India) ने 20 मार्च, 2012 को लॉन्च किया था. इसे आप भारतीय पेमेंट गेटवे भी कह सकते हैं, जो शुद्ध रूप से देशी है. सबसे खास बात यह है कि RuPay Card का कमीशन सबसे कम है.

Visa Card: यह विदेशी पेमेंट गेटवे है. यह सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में बहुत पॉपुलर है. इसके पॉपुलर होने का मुख्य कारण है कि यह विश्व के कई देशों के बैंक को पेमेंट गेटवे की सुविधा प्रदान करता है. इसे आप इंटरनेशनल कार्ड भी कह सकते हैं. यानी आप कभी विदेश जाएं तो पेमेंट करने में आसानी होती है.

MasterCard: MasterCard और Visa Card में कोई खास अंतर नहीं है. MasterCard भी Visa Card की तरह इंटरनेशन कार्ड है और यह भी कई देशों की बैंकों के लिए पेमेंट गेटवे का काम करता है. इसके नेटवर्क संचालन में कुछ खामियां मिली थीं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से 14 जुलाई, 2021 को इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

Visa Card या MasterCard से कैसे अलग है Rupay Card
- सबसे पहला अंतर तो यही है कि Rupay Card अपने देश का है, जबकि MasterCard या Visa कार्ड विदेशी हैं.
- Rupay Card सिर्फ डेबिट कार्ड ही प्रोवाइड करता है, जबकि Visa या MasterCard डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड मुहैया कराता है.
- घरेलू होने के कारण Rupay Card का ऑपरेटिंग खर्च काफी कम है, जबकि MasterCard या Visa कार्ड के लिए ज्यादा खर्च करने होते हैं.
- MasterCard या Visa कार्ड के लिए नेटवर्किंग विदेशी सर्वर पर डिपेंड है, इसलिए प्रोसेसिंग मुकाबले धीमी है, जबकि  Rupay Card की प्रोसेसिंग फास्ट है. 
- कई बार Visa या MasterCard के लिए शुल्क लिया जाता है, जबकि Rupay Card के साथ ऐसा नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago