✕

होम / यूटिलिटी / सीएम योगी का पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा ऐलान, यूपी वालों को मिलेगी राहत

सीएम योगी का पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा ऐलान, यूपी वालों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वैट सबसे कम है, और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. योगी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी कलेक्शन और वैट कलेक्शन को लेकर चर्चा की. 

पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं बढ़ेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वैट सबसे कम है, और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और न ही किसी तरह का कोई नया टैक्स लगाया जाएगा. उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष रेवेन्यू कलेक्श के लिए जोनवार समीक्षा करते हुए अलग-अलग ज़ोन की क्षमता के मुताबिक कलेक्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि हमारी कोशिशों के चलते राज्य के राजस्व संग्रह में लगातार बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह 58,700 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 

अधिकारियों को निर्देश, टैक्स चोरों पर करें सख्ती
हालांकि मुख्यमंत्री ने इस बात को भी साफ किया कि जीएसटी और वैट कलेक्शन बढ़ाने पर जोर देना होगा. उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी और वैट कलेक्शन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या को 26 से बढ़ाकर 30 लाख करने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम ने कहा कि पिछले 6 महीने में यूपी में जीएसटी से चार लाख नए व्यापारी जोड़े गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो व्यापारियों से बेहतर व्यवहार करें लेकिन टैक्स चोरों से सख्ती से निपटें. योगी ने कहा कि टैक्स की चोरी राष्ट्रीय क्षति है. अफसर छापेमारी की कार्यवाही से पहले पुख्ता जानकारी इकठ्ठा करें. रेकी करें फिर एक्शन लें. 

70 दिन से नहीं बदले दाम 
अब पेट्रोल डीजल के रेट की बात करें तो लगातार 70 दिन से दाम नहीं बदले हैं. महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा पेट्रेल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था. आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। 

पेट्रोल डीजल के आज के रेट 

दिल्ली 
पेट्रोल - 96.72 रुपये 
डीजल - 89.62 रुपये 

मुंबई 
पेट्रोल - 106.31 रुपये 
डीजल - 94.27 रुपये 

चेन्नई 
पेट्रोल - 102.63 रुपये 
डीजल - 94.24 रुपये 

कोलकाता 
पेट्रोल - 106.03 रुपये 
डीजल - 92.76 रुपये 

लखनऊ 
पेट्रोल- 96.57 रुपये 
डीजल- 89.76 रुपये 

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

55 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago