✕

होम / यूटिलिटी / यूपी वालों को सस्ती बिजली का तोहफा, सोसायटी हो या गांव अब आएगा सिर्फ इतना बिल!

यूपी वालों को सस्ती बिजली का तोहफा, सोसायटी हो या गांव अब आएगा सिर्फ इतना बिल!

ग्रेटर नोएडा के रहवासियों के लिए बिजली की दरों में 10 फीसदी की कमी की गई है. हालांकि कमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को उनके मासिक बिजली के बिल में बड़ी राहत देदी है. सरकार ने न केवल शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए दरों में कमी की है, बल्कि 7 रुपये वाले उच्चतम स्लैब को भी खत्म कर दिया है. वहीं ग्रेटर नोएडा के रहवासियों के लिए बिजली की दरों में 10 फीसदी की कमी की गई है. हालांकि कमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है और न ही दरों में किसी तरह का कोई इजाफा किया है. नई दरें 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगी.

अब नहीं आएगा 7 रुपये यूनिट का बिल

सरकार ने 7 रुपये वाले अधिकतम स्लैब को खत्म करते हुए अधिकतम दर को 6.50 रुपये प्रति यूनिट कर दिया है. इसमें 50 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है. 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम 6.50 रुपये देने होंगे. 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपये, 101 से 150 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी.

ग्रेनो में बहुत सस्ती होगी बिजली

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में रहने वाले सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली यूनिट दरों में 10 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। इससे ग्रेनो के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जिनमें सोसायटी, कालोनियों और गांवों में रहने वाले लाखों लोग बढ़े हुए बिजली दरों से परेशान थे. दाम में कटौती का सबसे अधिक लाभ सोसायटी में रहने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा.

बीपीएल उपभोक्ताओं को भी राहत

कमजोर अथवा दुर्बल आय वर्ग (बीपीएल) कैटेगिरी के उपभोक्ताओं को 3 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लगेगा, हालांकि इसमें कहा गया है कि 1 किलोवॉट का भार उन्हें 100 यूनिट के अंदर में रहना होगा. अगर यह 100 यूनिट से बढ़ गया तो फिर सामान्य उपभोक्ताओं वाला चार्ज लगेगा. पहले इनसे 3.35 रुपये का चार्ज लिया जाता था. 

ग्रामीण उपभोक्ताओं से इतना लिया जाएगा चार्ज

ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी बिजली दरों में छूट का लाभ दिया है. नई दरों के मुताबिक अगर उपभोक्ता एक महीने में 100 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं तो उनको 3.35 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे. वहीं 101 से 150 यूनिट तक 3.35 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे और 151 से 300 तक 5 रुपये प्रति यूनिट का बिल आएगा. अगर कोई उपभोक्ता 300 यूनिट बिजली से ऊपर खर्च करते हैं तो उसे 5.50 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का रिकॉर्ड, जानिए सभी के नाम और उनकी लंबाई

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago