✕

होम / यूटिलिटी / महंगाई के मौसम में TV देखना हो सकता है सस्ता, TRAI ने की ये सिफारिश

महंगाई के मौसम में TV देखना हो सकता है सस्ता, TRAI ने की ये सिफारिश

ट्राई का कहना है कि DTH ऑपरेटर्स के लिए लाइसेंस शुल्क खत्म कर दिया जाना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केबल TV देखने वालों को आने वाले समय में अच्छी खबर मिल सकती है. दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने सरकार से एक सिफारिश की है. यदि इस सिफरिश पर अमल हो जाता है, तो DTH (Direct to Home) ऑपरेटरों को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. जाहिर है इसका कुछ न कुछ फायदा वह ग्राहकों को भी पहुंचाएंगे, ताकि उनका यूजर बेस मजबूत हो. यानी आने वाले समय में आपके लिए महंगाई के मौसम में TV देखना सस्ता हो सकता है.

TRAI ने दिया ये हवाला 
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सरकार को भेजी अपनी सिफारिश में कहा है कि DTH ऑपरेटरों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 से लाइसेंस शुल्क समाप्त कर देना चाहिए, ताकि वह लॉन्ग टर्म में अच्छा परफॉर्म कर पाएं. ट्राई का कहना है कि आने वाले तीन वर्षों में डायरेक्ट-टू-होम यानी DTH ऑपरेटरों के लिए लाइसेंस शुल्क को शून्य तक लाया जाना चाहिए. हालांकि, सरकार इस सिफारिश पर क्या रुख अख्तियार करती है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन यदि इसे स्वीकार किया जाता है, तो केबल TV देखने वाले आम दर्शकों को भी इसका फायदा मिलेगा.

पिछड़ रहा है DTH सेक्टर
TRAI ने सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि DTH प्लेटफॉर्म को अन्य रेगुलेटेड और नॉन-रेगुलेटेड वितरण प्लेटफॉर्म जैसे कि मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs), हेडएंड इन द स्काई (HITS) ऑपरेटर्स, IPTV प्रदाताओं, DD फ्री डिश और OTT सेवाओं के समान माना जाना चाहिए, जो किसी भी लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करते. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में, DTH सेक्टर, DD फ्री डिश, प्रसार भारती के मुफ्त डीटीएच प्लेटफॉर्म और OTT प्लेटफॉर्म के कारण पिछड़ता जा रहा है. मार्च 2023 तक, 4 पे-DTH Platforms का एक्टिव सब्सक्राइबर बेस 65.25 मिलियन था.

सालाना इतने करोड़ का भुगतान
ट्राई ने अपनी सिफारिश में कहा है कि जब तक लाइसेंस शुल्क शून्य नहीं हो जाता, DTH लाइसेंस शुल्क वर्तमान में 8% से घटाकर एग्जेस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु (AGR) का 3% कर दिया जाए. ट्राई की सिफारिश पर डिशटीवी के एक प्रवक्ता का कहना है कि लाइसेंस शुल्क का मुद्दा पिछले काफी समय से लंबित है. हम TRAI के शुक्रगुजार हैं कि उसने हमारी आवाज को बल दिया. एक अनुमान के मुताबिक, प्राइवेट DTH ऑपरेटर लाइसेंस शुल्क के रूप में सालाना 1000 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago