✕

होम / यूटिलिटी / दिसंबर 2025 की तीन अहम टैक्स डेडलाइन: हर करदाता के लिए जरूरी जानकारी

दिसंबर 2025 की तीन अहम टैक्स डेडलाइन: हर करदाता के लिए जरूरी जानकारी

दिसंबर 2025 करदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण महीना है. ITR फाइलिंग, संशोधन, आधार–पैन लिंकिंग और टैक्स ऑडिट मामलों की समयसीमाएं इसी महीने पूरी होती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

दिसंबर 2025 करदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय समयसीमाओं का महीना है. इस महीने आयकर रिटर्न फाइलिंग, आधार–PAN लिंकिंग और रिटर्न सुधार जैसी जरूरी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना बेहद आवश्यक है. यदि ये कार्य समय पर नहीं किए गए, तो लेट फीस, ब्याज और अन्य पेनल्टी लग सकती हैं. नीचे दिसंबर 2025 में ध्यान देने योग्य तीन अहम वित्तीय डेडलाइन दी गई हैं, जिन्हें पूरा करना हर करदाता के लिए जरूरी है. तो आइए जानते हैं ये डेडलाइन.

1. टैक्स ऑडिट वाले मामलों में ITR भरने की बढ़ी समयसीमा

CBDT ने इस साल टैक्स ऑडिट से जुड़े करदाताओं को राहत देते हुए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है. जिन taxpayers की रिटर्न में ऑडिट रिपोर्ट और वित्तीय विवरण शामिल होते हैं, उन्हें इस विस्तारित तिथि तक फाइलिंग पूरी करनी होगी.

2. आधार–पैन लिंकिंग का अंतिम मौका

जिन व्यक्तियों का आधार 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले बना था, उनके लिए इसे PAN से लिंक करना अनिवार्य है. यह प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी करनी होगी. लिंक न करने पर PAN निष्क्रिय हो सकता है. बैंकिंग और निवेश से जुड़े लेनदेन प्रभावित होंगे और ITR फाइलिंग में कठिनाई आएगी.

3. विलंबित और संशोधित ITR की आखिरी तारीख

विलंबित रिटर्न (Belated ITR), जो करदाता मूल समयसीमा में ITR दाखिल नहीं कर पाए थे, वे 31 दिसंबर 2025 तक इसे फाइल कर सकते हैं. इसके साथ अधिकतम ₹5,000 की लेट फीस, 5 लाख रुपये से कम आय वालों के लिए शुल्क 1,000 रुपये और बकाया कर पर ब्याज लगेगा.

संशोधित रिटर्न (Revised ITR), पहले से दाखिल रिटर्न में त्रुटि या जानकारी सुधारने का भी अंतिम अवसर 31 दिसंबर 2025 तक है. इसके बाद केवल अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) ही भर सकेंगे, जिसमें 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त दंड लग सकता है. इसलिए दिसंबर 2025 तक रिटर्न सुधारने और देर से फाइल करने का यह सबसे किफायती और अंतिम मौका है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago